हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी मसूरी: उत्तराखंड से सड़क हादसे की खबर आई है। यहां मसूरी देहरादून मार्ग पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों के गंभीर होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित कई स्थानीय लोग घायलों को खाई से बाहर निकलने में जुट गए हैं। घायलों का रेस्क्यू जारी है। हादसे में घायल लोगों को मसूरी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी मिल रही है की रोडवेज बस में 35 यात्री शामिल थे। जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून आयुक्त गढ़वालमंडल सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश का निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त तथा अध्यक्ष चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार ने आईएसबीटी ऋषिकेश के निकट नवनिर्मित चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंप का निरीक्षण करते हुए 10 अप्रैल तक व्यवस्थाओं को चाकचैबंद किये जाने हेतु निर्देश दिये। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुभारम्भ हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों हेतु ऋषिकेश में आईएसबीटी के निकट चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंप का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आयुक्त ने कहा कि तीर्थयात्रियों को ट्रांजिट केंप में अधिक से अधिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंप में चल रहे कार्य पहुंच मार्ग, पार्किंग, रजिस्ट्रेशन काउंटर, कार्यालय, सूचना केंद्र, यात्री सहायता केन्द्र, वेटिंग रूम, वाटर फिल्टर लगवाने, च...
Continue Readingदेहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्रदेश के समस्त राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनर्स को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत चिकित्सकीय उपचार को प्रभावी बनाने को लेकर शासन ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब आयुष चिकित्सा को भी योजना में शामिल किया गया है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कार्मिकों या पेंशनर्स को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पडे, नई व्यवस्थाओं में इसका खास ध्यान रखा गया है। नए निर्देशों के अनुसार चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण हेतु यह जरूरी है कि शासनादेश दिनांक 25.11.2021 के अनुरूप जारी अनिवार्यता प्रमाण पत्र में बिल बाउचर समेत सभी जानकारियों स्पष्ट रूप से भरी हों। चिकित्सक के साथ ही प्राधिकृत चिकित्सक या चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर उसमें होने चाहिए। अनिवार्यता प्रमाण पत्र में यदि किसी तरह का संशोधन हेतु ओवर राइटिंग होती है तो उसे प्राधिकृत या अधीक्षक से सत्पापित कराना ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की। प्रदेश में नकल विरोधी कानून के समर्थन में संचालित हस्ताक्षर अभियान की सफलता के बाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री शशांक रावत ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नकल विरोधी कानून के समर्थन में प्रदेश में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के साथ हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया गया था। कई अवसरों पर स्वंय मुख्यमंत्री भी इन कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के हित में मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासो के प्रति उनका आभार भी जताया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के व्यापक हित में परीक्षा भर्तियों में हुए घपलों और घोटालों पर त्वरित कार्यवाही की है। नकल विरोधी कानून में ऐसी व्यवस्था की गई है कि ...
Continue Readingपिथौरागढ़ पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद की तहसील तेजम के अंतर्गत आपदा के तहत हुए सुरक्षात्मक कार्य तटबन्ध, पुलिया व पुश्ता आदि र्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया! जिलाधिकारी ने ग्राम नाचनी के मार्केट क्षेत्र, ग्राम नाचनी के तोक सिमगड़ व ग्राम कोटयूड़ा के तोक दूलियाबगड़ मे भुजगड़ नदी पर किये गये तटबंध निर्माण एवं ग्राम गडेरा में आपदा के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा बनाई गयी आरसीसी पुलिया व ग्राम चामी भैस्कोट में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा बनाई गयी आरसीसी पुलिया तथा बांसबगड़ में मकान सुरक्षा हेतु पीएमजीएसवाई द्वारा बनायी गयी सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया! इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सिमगढ़ में भुजगड़ नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा रुपए 12 लाख की लागत का तटबंध निर्माण किया गया है जबकि उसी तटबंध के बग...
Continue Reading
