Slider

तीन दिवसीय गढ़वाल दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

सरकार के एक वर्ष पर गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत पौड़ी व चमोली जनपद की नवनियुक्त एएनएम को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र देहरादून, 22 मार्च 2023 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत तीन दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर हैं। इस दौरान डा0 रावत अपने विधानसभा क्षेत्र सहित चमोली एवं पौड़ी जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह महिला बेस चिकित्सालय सिमली में चमोली जनपद की नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यत्रियों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पौड़ी जनपद की नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह पौड़ी जनपद के जिला मुख्यालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी समीक्षा बैठक लेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह 23 मार्च से लेकर 25 ...

Continue Reading
Slider

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन सेवा’

पौड़ी/20 मार्च, 2023ः आगामी 23 मार्च को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन सेवा’ थीम पर जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 24 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक बहुउद्देशीय शिविर/स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने कार्यक्रमों के आयोजन हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को अध्यक्ष तथा खंडविकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सदस्य नामित किया है। जन सेवा थीम पर 24 मार्च, 2023 को विकासखंड खिर्सू के श्रीनगर रामलीला मैदान, यमकेश्वर के गंगाभोगपुर मल्ला में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 मार्च को विकासखंड पाबौ के खुण्डेश्वर मैदान, 26 मार्च को विकासखंड थलीसैंण के विकासखंड मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा। 27 मार्च को विकासखंड द्वारीखाल, एकेश्वर, कल्जीखाल, जयहरीखाल में विकासखंड मुख्यालयों में तथा विकासखंड...

Continue Reading
Slider

पांच जिलों में ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की कवायद

शासनः पौड़ी समेत पांच जिलों में ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की कवायद मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आज जनपद नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारियों और डीएफओ के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भाग वन क्षेत्र होने के कारण यहां ईको टूरिज्म की अत्यधिक संभावनाएं हैं। ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि वन विभाग को इसके लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट अधिकारियों को नियामक मानसिकता से बाहर निकल कर बिना पर्यावरण और वन को नुकसान पहुंचाए प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी होगी। कहा कि सभी जनपदों को इस दिशा में कार्य करना है, जो भी जनपद अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोफेशनल गाइड प्रशिक्षण प...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड में बीती रात धरती डोली

बड़ी खबरः भूकंप से कांपी देवभूमि, घरों से बाहर निकले लोग उत्तराखंड में बीती रात धरती डोली तो कई जगहों पर अफरातफरी का माहौल रहा। रात करीब 10ः21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर है कि सूबे की राजधानी देहरादून समेत जनपद चमोली, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, चमोली और उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। जैसे लगा कि भूकंप हो रहा है कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। जहां रात तक बाजार चलते हैं वहां भी अफरातफरी का माहौल रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।

Continue Reading
Slider

‘ जन सेवा’ कार्यक्रम

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तर पर 23 मार्च 2023 को ‘ जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनपद अवस्थित रेंजर्स ग्रांउण्ड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशवासियों को सम्बोधित करेंगे। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में प्रस्तावित ‘जन सेवा’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एनआईसी सभागार कलेक्टेªट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, कार्यक्रम स्थल पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग के साथ समन्वय करते हुए विभागों के स्टाॅल लगवाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर स्टाॅल लगाकर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच, दवाई वितरण आदि से जनमानस को लाभान्...

Continue Reading