Slider

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने किया दिव्या नेगी को सम्मानित

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने दिव्या नेगी का किया सम्मान, दी बधाइयाँ राष्ट्रीय युवा संसद में G-20 पर अपने कमाल के भाषण से देश दुनिया में चर्चित चेहरा बनी देवभूमि उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेन्स कॉलोनी आवास पर मिलीं। पूर्व सीएम ने उन्हें बधाइयां दीं तथा शॉल उड़ाकर उनका उनका सम्मान किया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उज्ज्वल भविष्य के लिए दिव्या नेगी को शुभकामनाएँ भी दीं।

Continue Reading
Slider

22 अप्रैल को खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट

22 अप्रैल को खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट। श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री ने पंचाग गणना पश्चात विधिवत घोषणा की • चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये। मुखीमठ( उत्तरकाशी)/ ऋषिकेश: श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। आज नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा ( मुखीमठ) में श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा मां गंगा भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। तथा श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल तथा मंदिर समिति सचिव / तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपा...

Continue Reading
Slider

रामलीला मैदान में ‘जन सेवा थीम कार्यक्रम’ के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी

रामलीला मैदान में ‘जन सेवा थीम कार्यक्रम’ के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी उपलब्ध’’ ‘आई सर्जन, और्थोपेडिक सर्जन और ई0एन0टी0 सर्जन विशेषज्ञ करेंगे लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण’ ‘हैल्थ कैम्प में लगाई जायेगी ओ0पी0डी0’ ‘मौके पर ही बनाये जायेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र’ ‘जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैम्प का लाभ उठाने के लिए जनसामान्य से की अपील’ सूचना/पौड़ी/22 मार्च, 2023ः जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के मार्गदर्शन में जनपद मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में दिनांक 23 मार्च, 2023 को ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ओ0पी0डी0 लगाकर तैनात रहेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में आंखों के सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे तथा लोगों की निःशुल्क च...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मई और जून माह में देहरादून और हल्द्वानी में होगा भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन

मई और जून माह में देहरादून और हल्द्वानी में होगा भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन : कृषि मंत्री गणेश जोशी मंत्री ने अधिकारियों को मिलेट्स मेले की रूपरेखा तैयार करने के दिए निर्देश। देहरादून, 22 मार्च 2023। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलेट्स मेले के संबंध में बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को मिलेट्स मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा मई माह के अंत और जून माह के प्रथम सप्ताह में होने वाले मिलेट्स मेले की रूपरेखा तैयार किया जाए। उन्होंने देहरादून और हल्द्वानी में होने जा रहे मिलेट्स मेले के सफल आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां समय पर की जाए। मंत्री गणेश...

Continue Reading
Slider

824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति

नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति। मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र । स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से सुदूर गांवों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा। नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की 824 बहनों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी एवं परिवहन मंत्री श्री चंदन राम दास भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभी एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि ह...

Continue Reading