मौसम ने ली करवट, मसूरी में जमकर गिरे ओले प्रदेश में आज कई जगहों पर मौसम खराब होने की सूचना है। मसूरी में गत दिवस जमकर ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड करीब पांच दिनों तक इस तरह का मौसम बना रह सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। यानी सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं। एहतियातन एलो अलर्ट जारी किया गया है। तो कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। कहीं गरज के सथ छींटे पड़ सकते हैं। कुल जमा 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों मौसम खराब रहेगा।
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मोबाइल टॉवर हेतु भूमि हस्तांतरण, जेड0ए0एल0आर0 अधिनियम की धारा 154 के भूमि क्रय से संबंधित विवरण, नजूल भूमि प्रकरणों और सौर संयत्र के लंबित विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों में तहसिलों, नगर निगम कोटद्वार और नगर पालिकालिकाओं के स्तर पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के सक्ती से निर्देश दिये। उन्होंने नजूल भूमि से संबंधित लंबित मामलों में 15 दिन, मोबाइल टॉवर लगाने से संबंधित भूमि प्रकरणों में 7 दिन तथा धारा 154 के अंतर्गत प्राप्त निवेश के आवेदनों के संबंध में स्पष्ट और विस्तृत स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने धारा 154 से संबंधित प्रकरणों में तहसील सतपुली, लैंसडाउन व यमकेश्वर को सक्त चेतावनी...
Continue Readingरुद्रप्रयाग 16 मार्च, 2023 जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर, सोनप्रयाग व गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण अभियान में तहसीलदार दीवान सिंह राणा, एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियं...
Continue Readingपिथौरागढ़- जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा, ग्राम सौड़लेख एवं ग्राम मझेड़ा का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित ग्राम की पेयजल समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पनखोली के बाजार क्षेत्र ग्राम पलेटा के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्थित परिवारों में बहुत ही कम मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो रही है जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदले जाने की आवश्यकता भी बतायी। वहीं यह भी शिकायत की कि पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा ग्राम के जनप्रतिनिधियों को संज्ञान में लाये बगैर ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य ...
Continue Readingरुद्रप्रयाग 16 मार्च, 2023 जनपद के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु नई पहल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों के लिए कृषि बीज एवं उपकरण एवं आवश्यक कृषि सामग्री पहुंचाने के लिए सचल एग्री क्लिनिक वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करते हुए उक्त वाहन के माध्यम से लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन मे...
Continue Reading
