मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वार्ता की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली।
Continue ReadingCategory: Slider
’न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’’ ’सूचना/पौड़ी/ 15 मार्च, 2023ः कार्यालय/न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी में आज ’स्वच्छ ऊर्जा संरक्षण’ थीम पर ’विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सामवेदी, वरिष्ठ सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा की गई। इस दौरान उपभोक्ता दिवस मनाये जाने के उद्देश्य व महत्व को समझाया गया। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश सामवेदी ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि वे किस प्रकार से अपने अधिकारों का हनन होने पर उपभोक्ता आयोग में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण जानकारियां उपभोक्ताओं से साथ साझा की गई। इस अवसर अनुसूया रावत, गौरव चौहान, सौरभ कुमा...
Continue Readingवित्त वर्ष 2023-24 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री जी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित ये बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है। ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। नए उत्तराखंड के संकल्प का बजट है। इसमें जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी महत्व दिया गया है। इस बजट में युवाओं की भी विशेष चिंता की गई है। रोजगार और स्वरोजगार का परिवेश बनाने पर बल दिया गया है। 50 हजार पॉलीहाउस के लिए बजट में 200 करोड़ का प्रावधान किया है। एप्पल मिशन, कीवी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। इस बजट का केन्द्रीय बिन्दु है, उत्तराखण्ड का विकास। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने को ध्येय में रखते हुए बजट का निर्माण किया गया ...
Continue Readingरुद्रप्रयाग जनपद की नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों...
Continue Readingरुद्रप्रयाग चिरबटिया में 26 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने मैराथन के लिए स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, युवा कल्याण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होने जल संस्थान को कार्यक्रम में पानी का टेंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मैराथन के सफल आयोजन हेतु यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। इसके ...
Continue Reading
