सैन्यधाम पहुंचकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण। मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय पर सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश। आईएनएस विक्रांत का एक मॉडल सैन्यधाम में किया जाएगा स्थापित - गणेश जोशी। देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों का मुआयना कर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री ने तेज गति से चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से संतुष्ट नजर आए। मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत से अधिक ...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि विभागों से आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत बनाई गई उनके विभाग की कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जाए, जिस पर कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कार्य पूर्ण होने की तिथि का उल्लेख किया गया हो। जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिक परिषद मसूरी के स्वयं बैठक में प्रतिभाग न करने ना ही लिंक अधिकारी को भेजे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। तथा जिन विभागों द्वारा अभी तक मानसून की तैयारियों की कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की गई है, उनको आपदा एक्ट लगाते हुए पत...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र की मासिक बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिडकुल क्षेत्र में जो कार्य होने हैं उन्हें तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें। शुक्रवार को जिला उद्योग मित्र की बैठक में जिलाधिकारी ने सिडकुल प्रबंधक को ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में एटीएम स्थापित हेतु एसबीआई बैंक को जमीन उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्होंने बैंक प्रबंधक को कहा कि एटीएम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी करें। सिडकुल मैन्युफक्चरिंग एशोसिएशन ग्रोथ सेंटर सिगड्डी कोटद्वार द्वारा ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में सार्वजनिक शौचालय व कैंटीन स्थापित करने की मांग की गई। जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल ग्रोथ सेंटर में शौचालय बनवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में इंटरनेट व्यवस्था का समाधान करने को भी कहा। जिलाधिकारी न...
Continue Readingपौड़ी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में टेली केयर सेवा के तहत मिनी कॉल सेंटर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने किया। इस सेवा के तहत स्वास्थ्य सेवाएं ले रहे लाभार्थियों को फोन से संपर्क कर उनसे सूचनाएं साझा की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि टेलिकेयर सेवा के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किसी भी बच्चे या गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व उनके अंतिम तिथि की जानकारी उनको फोन के माध्यम से दी जाएगी, जिससे वह समय से अपना टीकाकरण पूर्ण कर सकें। साथ ही काव्या ऐप के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। कहा कि हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी कार्यक्रम के तहत वीडियो डॉट की शुरुवात जिले में की जाएगी जिसकी मॉनिटरिंग भी इस सेवा के माध्यम से की जाएगी। कुष्ठ रोग, गैर स...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी सम्बन्धित विभागों की एक कमेटी बनायी जाए, जो ट्रेफिक कन्जेशन को कम करने के लिए प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित करेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) पाक्षिक रूप से बैठक आयोजित कराएगी। उन्होंने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाना आवश्यक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए। साथ ही वाहनों की टाइमिंग भी सुनिश्चित किया जाए। अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रत्येक बस स्टॉप पर अगली आने वाली बस के पहुंचने का समय भी प्रदर्शित किया ज...
Continue Reading
