Slider

आयुर्वेद का प्रशिक्षण दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ आयुष विभाग द्वारा एलोपैथिक चिकित्सकों को आयुर्वेद का प्रशिक्षण दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि एलोपैथी और आयुर्वेद को एक दूसरे के विरोधाभाषी के तौर पर न देख कर एक दूसरे के पूरक के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह होना चाहिए कि एलोपैथिक चिकित्सकों के मन में जो आयुर्वेद को लेकर विरोधी मानसिकता और शंकाएं हैं, उन्हें दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक चिकित्सकों को आयुर्वेद के प्रशिक्षण के दौरान तथ्यों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुतिकरण दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेद को मात्र एक चिकित्सा पद्धति के रूप में न देखते हुए एक जीवन शैली के रूप में देखना चाहिए। यह मात्र बीमारियों का इलाज ही नहीं करती बल्कि आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने शरीर को बीमारियां होने से र...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है । ...

Continue Reading
Slider

स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस

रुद्रप्रयाग जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई व्यक्तियों को स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दिए गए। अतिक्रमण अभियान में एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे l

Continue Reading
Slider

जनपद में वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित

देहरादून मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में आज जी-20 सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में गठित प्रचार-प्रसार समिति एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद में वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की मेजबानी राज्य को मिला, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इसकी वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे सभी विभाग आपसी समन्वय करते हुए कार्यालय के शासकीय कार्यों में होने वाले पत्राचार, सोशल साईट इत्यादि एवं गोष्ठी सेमिनार, आयोजित बैठक आदि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम शासकीय क्रियाकलापों एवं विज्ञापन इत्यादि में भी जी-20 सम्मेलन के लोगो एवं अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रचार-प्र...

Continue Reading
Slider

1168 ईडब्ल्यूएस आवास के लाभार्थियों को आवास आवंटन किये

शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर के सितारगंज उकरौली में 1168 ईडब्ल्यूएस आवास के लाभार्थियों को आवास आवंटन किये गये। उन्होंने बताया कि आज कुल 394 लाभार्थियों को आवास आवंटन किए गये। मंत्री ने कहा कि आवास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा भारत सरकार से स्वीकृति उपरान्त 21 परियोजना में जिनके कुल 17,304 आवास बनाये जाने पर कार्य किया जा रहा है। विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा कुल 05 परियोजनाओं में 3104 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय इकाईयां प्रस्तावित है, जबकि परिषद् द्वारा कुल 16 परियोजनाओं में 14200 आवास प्रस्तावित हंै। अब तक 464 आवास निर्मित कर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद् द्वारा कुल 16 परियोजनाओं में 14,200...

Continue Reading