गन्ने के खेत में भड़की आग, गन्ने की फसल को नुकसान खबर रानीपोखरी क्षेत्र दुनाली गांव से है। यहां एक गन्ने के खेत में अचानक आग भड़क गई। जिससे करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक किसी बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंकने यह आग लगी होगी। खेत मे खड़ी फसल में आग लगने से लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।
Continue ReadingCategory: Slider
सच में ये जिम्मेदारियां कभी चैन नहीं लेने देती मशहूर शायर राहत इंदौरी का एक शेर है कि 'रात की धड़कन जब तक जारी रहती है, सोते नहीं हैं हम जिम्मेदारी रहती है'। सच में जिनके भीतर जिम्मेदारी का जज्बा होता है वह कभी अपना ध्यान नहीं भटकाते, हर वक्त वह खुद को जिम्मेदारियों के लिए बेचैन करते रहते हैं। आज देश भर में होली का उल्लास रहा। प्रदेश की राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के आवास पर भी होली शुभकामनाओं देने वालों का तांता रहा। अच्छे खासे कार्यक्रम हुए। लेकिन इन सबके बीच वह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति वह पूरी निष्ठा के साथ सजग रहे। इसी बीच उन्होंने अस्पताल पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना। चिकित्सकों व कार्मिकों को उनकी सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। यूं तो होली जैसे त्यौहार पर अस्पताल से ज्यादातर मरीज छुट्टी चाहते हैं, लेकिन जिन्हें इस मौके पर भी कुछ समय के लिए भी छुट्टी न...
Continue Readingहोली पर कोहरामः दो युवकों की मौत की सूचना उत्तराखंड से होली पर दुखद खबर आई है। रूड़की में गंगनहर में नहाते हुए आदर्श नगर निवासी विनय शेखपुरी निवासी रजत दोस्तों के साथ नहाने गए थे। और दोनों ही नहाते समय गंगनहर में डूब गए। विनय की उम्र 22 साल है और रजत की 28 साल। इन युवकों के दोस्त बता रहे हैं कि नहाते समय इनका पांव फिसला। पुलिस मौके पर तलाश में जुटी है। फिलहाल दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिवार में कोहराम मचा है।
Continue Readingदेहरादूनः राज्य के जिन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं हैं, उन सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे। राज्य के सभी चिकित्सा इकाइयों में एमआरआई, सिटी स्कैन की पूरी व्यवस्था एवं टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा, इसमें सभी जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं। यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2022-23 में जन औषधि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले डॉ. पूनीत धमीजा, जन औषधि मित्र के रूप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले श्री मुकुल अग्रवाल एवं जन औषधि ज्योति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली श्रीमती कुसुम गोयल को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना अत्यंत आवश्यक है, शरीर की रक्षा ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी से भेंट। देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये जताया आभार। केंन्द्रीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भेजे गये सड़क निर्माण से सम्बन्धित प्रस्तावों को भी दी जायेगी मंजूरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को व्यासी के समीप स्थित होटल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से राज्य में राज्य एवं राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण आदि के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी से राज्य सरकार द्...
Continue Reading
