जी 20 की तैयारियों हेतु शुरू हुआ निर्माण, रंगरोगन व स्वच्छ्ता कार्य नया गांव से मोहान तक बदलेगी तस्वीर सरकारी परिसम्पत्तियों में भी दिखेगी आधुनिकता व नवीनता की झलक जी 20 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नयागांव से ढिकुली तक स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदेशी डेलीगेट्स के निर्धारित रुत नयागांव से रामनगर तक लोनिवि, वन, राजस्व व अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक सम्पत्तियों पर रंग-रोगन, मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रामनगर, कालादूँगी को क्षेत्र में सक्रिय होकर पुलिस के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण , बेतरकीब से लगे साइनेज हटाने के निर्देश दिए। हालांकि क्षेत्र से काफी साइनेज व होर्डिंग हटाये गए है व हटाने का कार्य गतिमान है।
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: मा0 सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने देवपुरा चौक निकट पुरानी कचहरी स्थित प्रेस क्लब परिसर में प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रंगारंग कार्यक्रम में सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुये मा0 सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां कहीं न कहीं प्रतिदिन कोई न कोई त्योहार अवश्य होते हैं, जिनमें से होली तथा दीपावली का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी अपना भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं, जिससे समाज में सौहार्द्र तथा आपसी प्रेम की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने इस मौके पर भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिका...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने को होली पर्व के अवसर पर जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखने के आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून के समस्त मदिरा एवं स्प्रिट के अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि 08 मार्च को होली पर्व के अवसर पर उत्तराखण्ड आबकारी (मदिरा फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन) नियमावली 2001 के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उनके अनुज्ञापन 08 मार्च 2023 को सांय 5ः00 बजे तक बन्द रखे जायेंगे। अनुज्ञापियों को उपरोक्त बन्दी का कोई प्रतिफल नहीं दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों/ थानाध्यक्षों को अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही करने तथा जिला आबकारी अधिकारी देहरादून समस्त जनपद तथा समस्त आबकारी निरीक्षक, जनपद देहरादून को अपने-अपने क्षेत्रों में आदे...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों श्री मदन कुमार घिल्डियाल, श्री भास्कर भट्ट एवं श्री महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश सेवा के इन अधिकारियों को कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है, उन देशों के कुछ विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया जाए। राज्य में इन क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद एवं वेलनेस के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में योग एवं आयुर्वेद के अनेक विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्...
Continue Readingत्रिस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे से कवर होगी चारधाम यात्राः डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी कैथ लैब व ट्रामा सेंटर चारधाम यात्रा में चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल के पीजी छात्र भी होंगे तैनात देहरादून, देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिये राज्य सरकार इस बार विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को त्रिस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी, जिसके तहत यात्रा मार्गों पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस.) एवं कार्डिक एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश के सहयोग से राज्य का स्वास्थ्य विभाग आपातकाल में एयर एम्बुलेंस सेवा के साथ ही जीवनरक्षक दवाईयां पहुंचाने के लिये ड्रोन सेवा मुहैया करायेगा। सूबे के चिकित्सा स्...
Continue Reading
