Sliderखेल

प्रथम स्व.सूबेदार मोहन चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता

चंपावत बनबसा के ग्राम भजनपुर में आयोजित प्रथम स्व.सूबेदार मोहन चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया व विजेता मजगांव की टीम को 21 हजार तथा उप विजेता उचोलिगोठ की टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें अनुशासन सिखाने के साथ ही जीवन में हमें आगे बढ़ना सिखाता है। प्रतियोगिता में मजगांव बनबसा ने उचौलीगोठ टनकपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही ह...

Continue Reading
Slider

आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 कार्मिकों को निलम्बित किया

रुद्रपुर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 कार्मिकों को निलम्बित किया गया हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सहायक खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड रूद्रपुर नवीन चन्द्र उपाध्याय को जांच समिति की जांच आख्या के आधार पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन किये जाने हेतु उल्लिखित तथ्यों एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों के आधार पर उत्तराखण्ड शासन कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या 237/ कार्मिक-2/2003-55 (25) / 2002 दिनांक 06 मार्च, 2003 के नियम - 4 ( 1 ) की व्यवस्थानुसार तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।निलम्बन अवधि में नवीन को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय नैनीताल में सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक खण्ड विकास अधिकारी रूद्रपुर...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री बोले, नहीं चलेगा टालमटोल वाला रवैया, ढिलाई पर एक्शन होगा

मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी: डॉ. धन सिंह रावत धीमे निर्माण पर कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार कहा लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई देहरादून, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई करने से वह पीछे नहीं हटेंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित कैम्प कार्यालय में चार मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मेडिकल कालेज अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर एवं हरिद्वार के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डॉ. रावत...

Continue Reading
Slider

पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूधसांव के कारण प्रभावित भवन स्वामियों को पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा धनराशि का वितरण शुरू हो गया है। पुर्नवास पैकेज वितरण के तहत पहले दिन 03 प्रभावितों को 63.20 लाख की धनराशि का वितरण किया गया है। जिन प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरित की गई है, उनमें गांधीनगर वार्ड के प्रभावित से.नि. सूबेदार मेजर मंगलू लाल पुत्र बाली लाल तथा सुनील वार्ड के प्रभावित कृष्णा पंवार पुत्र कल्याण सिंह एवं बलदेव सिंह पंवार पुत्र कल्याण सिंह शामिल है। इन तीनों परिवारों को 63.20 लाख का मुआवजा वितरण किया गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के अभिलेखों का सत्यापन एवं मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य प्रभावितों को भी पुर्नवास पैकेज के तहत मुआवजा धनराशि का वितरण किया जाएगा। 

Continue Reading
Slider

जी-20 सम्मेलन हेतु अधिकारी नामित

जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत जनपद के नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा आगामी माह मई एवं जून, 2023 में होने वाले जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करवाने हेतु कार्य क्षेत्रवार 4 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत अपने-अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को समयान्तर्गत पूर्ण करें तथा प्रतिदिन किये किए गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को एवं उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। नोडल अधिकारी एनपी सिंह अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि 8 वॉं वृत्त को रानीपोखरी-गुजराडा मोटरमार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर ...

Continue Reading