प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि समूहों के साथ संवाद। मुख्यमंत्री की अभिनव पहल-आओ मिलकर उत्तराखण्ड को बनायें सशक्त। जनता का हित सर्वोपरि मानकर राज्य के विकास में बनें सहयोगी। जन सुझाव बनेंगे राज्य के विकास के आधार- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों को आगामी बजट में समावेश करने के प्रयास किये जायेंगे। सुझाव देने वालों को अपने अपने क्षेत्रों की क्रीम बताते हुए मुख्यमंत्र...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जिला उद्योग मित्र की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्यागिक क्षेत्र में मूलभूमि सुविधाएं बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी कार्यवाही करें साथ महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को समन्वय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान पटेलनगर से व्यवस्थित यातायात संचालन, निष्प्रोज्य विद्युत पोल हटाने, ट्रेफिक हेतु संचार तार विद्यमान पोल पर शिफ्ट करने, रेहड़ी-ठेली वालो द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। साथ ही जिला महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देशित किया कि आद्यौगिक आस्थानों में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की समन्वय बैठक बुलाए।...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत पेड़ों के अवैध कटान, अवैध प्लाटिंग, अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर खैरीगांव प्रेमनगर, कंडोली, भूरपुर मौजा ईस्ट हॉपटाउन एवं ढकरानी में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के क्षेत्र, पुल संख्या नवाबगढ आदि स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उहोंने उपस्थित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नहर किनारे अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही करने तथा कब्जामुक्त करते हुए निगम की भूमि पर घेरबाड़ करने एवं नदी तटीय क्षेत्र में अवैध रूप रह रहे लोगों का सत्यापन करने तथा किसी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति न हो इसका भी कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खैरीगांव प्रेमनगर एवं कंडोली के निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फलदार वृक्षों का कटान न हो इसके लिए ट...
Continue Readingपौड़ी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार झंडाचौक स्थित अपने कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी व सभी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास से लेकर विभिन्न विषयों पर जिलाधिकारी से बातचीत की जिसमें ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या, मोटर नगर के निर्माण, पेजल ,बिजली की समस्या सहित बाईपास रोड एवं तहसील के पुनर्निर्माण को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने जल संस्थान से बैठक में गर्मियों में पानी की पूर्ण आपूर्ति को लेकर जरूरी निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपनी विधायक निधि से 24लाख रुपए की धनराशि जलसंस्थान को पंप के लिए दिए है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधकारियों को क्षेत्र में पानी की समस्या को दू...
Continue Reading
