Slider

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

उत्तराखण्ड की दो महिला सरपंचों को स्वचछ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई बागेश्वर की कविता देवी तथा देहरादून की निकिता चौहान को 04 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले की सुश्री कविता देवी तथा देहरादून जिले की सुश्री निकिता चौहान को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगद...

Continue Reading
Slider

पौड़ी में छात्रों के साथ मन की बात कार्यक्रम

पौड़ी सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने जनपद भ्रमण के दौरान नगरपालिका हॉल पौड़ी में छात्रों के साथ मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना। इसके उपरांत उन्होंने सर्किट हाउस स्थित गेस्ट हाउस में भारत सरकार द्वारा जनहित में प्रस्तुत किए बजट प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हाल ही में वित्त मंत्री भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट देश और राज्य के हित में है। कहा कि यह ऐतिहासिक बजट बजट देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। कहा कि बजट में गरीब, किसान, कर्मचारियो, छोटे व्यवसायियों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट 2023-24 में स्वरोजगार व आत्मनिर्भर भारत का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत जनहित के बजट को संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष बीजेपी सुषमा रावत ...

Continue Reading
Slider

चालान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर बुंडरासू से मोनी बाबा तक वन विभाग, राजस्व विभाग, परमार्थ निकेतन के ऋषि कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वृहत सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा उन्होंने मोनी बाबा स्थल पर 20 रूद्राक्ष पौधों का रोपण भी किया। सफाई अभियान में दौरान लगभग एक टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा गया। शनिवार को नीलकंठ महादेव पैदल मार्ग पर सफाई अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसहभागिता के सहयोग से पैदल मार्ग पर समय-समय पर सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें। साथ ही अन्य लोगों की भी सफाई के प्रति जागरूक करने को भी कहा, ताकि पर्यटक स्थलों में साफ-सफाई बनी रहे। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत व नगर पंचायत जौंक को निर्देश दिये कि सफाई अभियान के दौरान संकलित किय...

Continue Reading
Slider

71 राजकीय तथा एक सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थान की खेलकूद प्रतियोगिता

देहरादून प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित 71 राजकीय तथा एक सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थान की नियमित छात्र-छात्राओं के 28 फरवरी 2023 से 02 मार्च 2023 के मध्य आयोजित होने वाली पंचम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन उत्तराखण्ड सरकार श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा 28 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, रायपुर, देहरादून में किया जाएगा। इस खेलकूद प्रतियोगिता उत्तराखण्ड राज्य में संचालित समस्त पॉलीटेक्निक को चार जोन में विभक्त कर उन चार जोन गढवाल-1, गढ़वाल- 2. कुमाऊं- 1, कुमाऊं-2 में विजयी रहे 229 छात्र एवं 123 छात्राओं द्वारा 30 विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। 01 मार्च 2023 की संध्या में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूह गान, समूह नृत्य, नाटक, आई. आर. डी. टी...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी

ग्राम तिवाड़, टिहरी की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। पावर वीडर (आधुनिक कृषि यंत्र ) से की खेतों की जुताई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( वि०ख० थौलधार ), टिहरी में दिन की शुरुवात खेतों में जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ...

Continue Reading