Slider

टिहरी की लाइफ लाइन डोबरा चांठी पुलः त्रिवेंद्र

टिहरीः जनपद का डोबरी चांटी ने जहां स्थानीय स्तर पर मानव जीवन को सुगम बनाने का प्रतीक बना है वहीं पर्यटन के क्षेत्र में भी इसकी अलग पहचान है। और इस अद्भुत कही जाने वाली विरासत के निर्माण का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है। जो भी इस पुल की भव्यता और इसकी अहमियत पर मनन करता है वह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की दूरदर्शी सोच को साधुवाद करता है। अपने प्रतापनगर नगर दौरे के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जब डोबरा चांठी पुल पहुंचे तो उनकी प्रसंन्नता स्वाभाविक थी। यहां उन्होंने कहा की डोबरा चांठी प्रताप नगर, टिहरी वासियों के लिए लाइफ लाइन है। उन्होंने कहा कि डोबरा चांठी पुल प्रतापनगर को टिहरी और शेष राज्य से जोड़ता है। टिहरी बांध और झील बनने से प्रतापनगर का सारा क्षेत्र एक तरह से अलग थलग पड़ गया था। प्रतापनगर के लोगों को टिहरी आने के लिए लगभग ...

Continue Reading
Slider

प्रेम धाम वृद्धा आश्रम में निशुल्क डेंटल कैंप

देहरादूनः प्रेम धाम वृद्धा आश्रम में जिला चिकित्सालय देहरादून के दंत विभाग की टीम द्वारा निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। यहां वृद्धआश्रम में सभी मरीजों को का डेंटल चेकअप किया गया। किसी को कोई किसी प्रकार की दंत संबंधी परेशानी थी तो उसके लिए उनको निशुल्क औषधि वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त रोगी को एवं अन्य कर्मचारियों को माउथ वास प्रदान किया गया शिविर में जिला चिकित्सालय देहरादून के वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ पंकज कोहली ,परामर्शदाता दंत डॉ शोभित पाल सिंह एवं उनकी टीम में शामिल डेंटल हाइजीनिस्ट श्री सत्येंद्र रावत श्री मधुसूदन तथा श्री गौरव कुमार ,एवम कक्ष सेवक श्री शैलेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्रतिभाग किया गया डॉ पंकज कोहली एवं डॉ शोभित पाल द्वारा दंत रोगों से संबंधित जानकारी दी गई। प्रेम धाम आश्रम की इंचार्ज सिस्टर अंजलि को यह बताया गया कि कैंप में देखे गए रोगियों को यदि क...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी के भ्रमण में लोगों ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं

देहरादून जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कों निर्देशित किया भ्रमण कार्यक्रम जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उन पर संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करते हुए निस्तारण आख्या प्रस्तुत करें। प्राप्त शिकायतों में राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण, बाल विकास, नलकूप खण्ड, सिंचाई, लघु सिचंाई, विद्युत, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, दूरसंचार निगम लि0, पर्यटन,लोनिवि,जल संस्थान, पेयजल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ग्राम कुड़ियाल (थानो) में भ्रमण के प्राथमिक विद्यालय कुड़ियाल में जनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी ने उनके गांव में आने पर आभार व्यक्त किया तथा मांगल गीत से जिलाधिकारी का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों की राजकीय प...

Continue Reading
Slider

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने चलाया सफाई अभियान

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब के तत्वाधान में नगर निगम, देहरादून के सहयोग से शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, देहरादून के परिसर से प्रारम्भ करते हुए परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सफाई की गयी। इस अभियान में नगर निगम, देहरादून द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम, देहरादून के कर्मियों द्वारा परेड ग्राउण्ड के चारों ओर बिखरी पॉलिथीन की थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स इत्यादि के पैकेट एकत्रित किये गये। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा बिखरा हुआ रहता है। शहर के मध्य स्थित होने तथा खेल के मैदान के कारण यहाँ पर अत्यधिक मात्रा में लोगों की आवाजाही रहती है। लोग अपने साथ लाई गयी खाद्य सामग्री के सेवन के उपरांत थैलियाँ, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि इधर-उधर फेंक देते हैं। नगर निगम, देहरादून की...

Continue Reading
Slider

सूबे में बनेगा डिजिटल हेल्थ केयर इकोसिस्टमः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके तहत आभा आईडी धारकों, चिकित्सालयों एवं चिकित्सकों सहित सभी सेवादाताओं को एक प्लेटफार्म पर लाया जायेगा। इसके लिये सूबे में डिजिटल हेल्थ केयर इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बन सके इसके लिये प्रदेशभर में 100 दिन का अभियान चला कर 50 लाख आभा आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह देहरादून में आयोजित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की कार्याशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का दाय...

Continue Reading