जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में बेस चिकित्सालय संचालन के संबंध में आयोजित बैठक जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और हल्द्वानी के प्राचार्य से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा बताया कि बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा व हल्द्वानी से आने वाला सामान रविवार तक पिथौरागढ़ पहुंच जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शीघ्र में बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए नर्स स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के संबंध में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार जी से भी दूरभाष पर वार्ता की गई। जिलाधिकारी के समक्ष बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ में पानी, बिजली, पम्प, एसटीपी, फायर, मेडिकल ऑक्सीजन आदि के संचालन व रख-रखाव के लिए ऑप...
Continue ReadingCategory: Slider
टिहरी रा.इ.का. मथकुड़ी सैंण, ग्राम पंचायत पंगरियाणा, विकास खण्ड भिलंगना में विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह की उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर 60 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिविर से पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं सीडीओ द्वारा विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली गई तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 88 लोगों का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया तथा 150 लोगों को दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 80 पशुओं हेतु दवा वितरित, कृषि विभाग द्वारा 19 कृषि यंत्र वितरित, उद्यान विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को दवा वितरण, पूर्ति विभाग द्वारा 04 राशन कार्ड बनाये गये तथा ...
Continue Readingपौड़ी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने श्रीनगर के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीकोट व महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएमएस को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दें। अस्पताल निरीक्षण के उपरांत उन्होंने महिला थाना बिहार का निरीक्षण करते हुए पंजिका का अवलोकन भी किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए एक अलग नीति लाने जा रही है, जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार और उनके उत्थान से संबंधित मुख्य बिंदु शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए महिला डेस्क, महिला हेल्पलाइन व महिला थाना शुरू किए जाने के पीछे महिलाओं को न्याय दिलाना है। उन्होंने महिला थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को मित्र भाव से समस्याएं सुनने की ...
Continue Readingपौड़ी बुधवार को आयोजित जिला खनिज फाउण्डेशन प्रबंधक समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पटल प्रभारी को निर्देश दिये कि खनन प्रभावित क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रस्तावों को खनन न्यास में शामिल करें। उन्होने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि कोटद्वार, श्रीनगर व पौड़ी नगर क्षेत्रों के इण्टर कालेजों की लेब को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के लिए इन विद्यालयों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहन ने कलक्ट्रेट में जिला खनिज फाउण्डेशन प्रबंधक समिति की बैठक ली। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगणों, विभागों, संस्थाओं, अवशेष धनराशि के आवंटन, गतिमान योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के मोटर मार्गो पर सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो सहित सतपुली क्षेत्र बड़खोलू पुल को प...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन की बैठक ली। पिछली बैठक में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान कोटद्वार को चेतावनी जबकि अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान पौड़ी का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। बुधवार को आयोजित जल जीवन मिशन की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्व जो लक्ष्य दिये हैं उनका कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के टेंडर शेष हैं उनका समय पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करें। कहा कि जो कार्य पूर्ण होते हैं उनका विवरण सहित तत्काल पोर्टल पर अपलोड भी करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य के प्रति विशेष ध्यान दें तथा कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने जल संस्थान पौड़ी को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए रिपोर्ट प्रस्त...
Continue Reading
