विधान सभा में शहरी विकास मंत्री ने कसा सिस्टम देहरादूनः प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा प्राधिकरणों का निर्माण जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाता है जिसके तहत एचआरडीए भी निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि एचआरडीए ने वर्ष 2021-22 में जहां 36 करोड़ लक्ष्य राजस्व के सापेक्ष 30 करोड़ राजस्व प्राप्त किया था वहीं वर्ष 2022-23 के फरवरी माह तक यह 40 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 42 करोड़ 83 लाख राजस्व प्राप्त कर करने में सक्षम रहा है। यह बात उन्होंने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक में कही। मंत्री ने मंत्री ने बताया कि अवस्थापना के अन्तर्गत लगभग 38 करोड़ के कार्य एचआरडीए द्वारा कराये जाने हैं जिसमें 122 कार्यों को सम्पादित किया जा रहा है जो कि लगभग पूर्ण होने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि ए...
Continue ReadingCategory: Slider
पिथौरागढ़। कार्यशाला में अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा भी युवाओं को संबोधित करते हुए जी.20 सम्मेलन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि युवा अपने जीवन में व्ययाम की आदत डाले, खेलकूद की गतिविधियों को अपने जीवन में लाते हुए मिल्ट योजना के तहत खाद्य पदार्थों मडुवा, झिंगोरा, उगल आदि खाद्य पदार्थों के सेवन करने हेतु भी प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि ये हमारे पारंपरिक खाद्य पदार्थ है जिनके सेवन से युवा हष्ट,पुष्ट बनकर अपना बेहतर योगदान देश हेतु दे सकेंगे। जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय जी.20 वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत द्वारा जी.20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है जिसकी 02 बैठक उत्तराखण्ड में आ...
Continue Readingहरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में नगर निगम(बड़ा मीटिंग हाॅल) रूड़की परिसर में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया। ’’तहसील दिवस’’ में कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में सिंचाई, राजस्व, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, पुलिस, जमीन की पैमाइश, अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, पानी की निकासी, राशन कार्ड बनाये जाने आदि से सम्बन्धित प्रमुख प्रकरण प्र...
Continue Readingहरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में नगर आयुक्त रूड़की के कार्यालय कक्ष में जिला योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जिला योजना के अन्तर्गत अब तक किस योजना के तहत कितनी धनराशि खर्च हो गयी है तथा कितनी शेष रह गयी है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूल्ड हाउस के अन्तर्गत शत-प्रतिशत व्यय हो गया है तथा अन्य मदों में सम्पूर्ण धनराशि मार्च,2023 तक योजना के अनुसार खर्च हो जायेगी। इसी तरह उन्होंने वैकल्पिक ऊर्जा विभाग से जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि 70 प्रतिशत धनराशि खर्च हो गयी है, जिसका मार्च तक पूरे खर्च का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी को जिला योजना समीक्षा बैठक में लघु उद्योग के ...
Continue Readingहरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने राघोमल नेशनल इण्डिस्ट्रियल इण्टर काॅलेज भगवानपुर केन्द्र में बहादराबाद, भगवानपुर तथा नारसन ब्लाॅक हेतु जिला प्रशासन, ग्राम्य विकास विभाग तथा रीप(ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) द्वारा सहकारी समितियों के लिये लेखाकार, गु्रप मोवलाइजर तथा बिजनेश प्रमोटर पदों के लिये आयोजित परीक्षा का पारदर्शी तरीके से कराये जाने की दृष्टि से, औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने निरीक्षण के दौरान आयोजित परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं का प्रत्येक कक्ष में भ्रमण कर गहनता से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में कुल 290 परीक्षार्थी शामिल हुये। इस परीक्षा में केवल लिखित परीक्षा ही रखी गयी है तथा उसी आधार पर परीक्षा परिणाम यथाशीघ्र घोषित किया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रे...
Continue Reading
