बिग न्यूजः कैबिनेट की बैठक संपंन, जानिए क्या रहा खास देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गढ़ी कैंट स्थित मुख्य सेवक आवास में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पश्चात मुख्य सचिव एस एस संधु ने कैबिनेट की ब्रीफिंग की। इस बैठक के दौरान कुल 52 प्रस्तावों पर चर्चा हुई है, जिसमें दिव्यंगों के लिए स्कूल बनाने से लेकर स्टार्टअप नीति और नियो मेट्रो के मुद्दे शामिल हैं। गौरतलब है कि बैठक में रेरा के ढांचे में 23 पद स्वीकृत करने पर चर्चा हुई है। बैठक में स्टार्ट अप नीति को मंजूरी मिलने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार देश की सबसे बेहतर स्टार्टअप नीति बनाने पर जोर दे रही है। इसी पर चर्चा भी हुई है। दिव्यांग बच्चो के लिए सरकारी स्कूल खोलने के लिए भितरली, पुरुकाल गांव में स्वीकृत मसूरी स्तिथ च्ॅक् गेस्ट हाउस में 15 मीटर तक मल्टी स...
Continue ReadingCategory: Slider
। मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़वाल मण्डल में मुख्यालय पौड़ी का सघन दौरा किया गया। इस दौरान जहाँ एक और मुख्यमन्त्री द्वारा अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का पूरे प्रदेश में एक साथ शुभारम्भ करने हेतु पौड़ी को चुना गया, वहीं दूसरी और करोड़ों की लागत के विभिन्न विभागीय योजनाओं का शुभारम्भ एवं लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमन्त्री द्वारा पौड़ी क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणा भी की गयी। साथ ही पौड़ी की निरन्तर हुई उपेक्षा के दर्द को गहराई से महसूस किया गया। दिनांक 14 फरवरी को पौड़ी दौरे के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए मुख्यमन्त्री द्वारा पौड़ी के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के साथ-साथ प्राकृतिक सुन्दरता की और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और पौड़ी के सर्वागीण विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही पौड़ी के गढ़वाल मण्डल मुख्यालय होने ...
Continue Readingपौड़ी जनपद के प्रभारी व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने वीसी के माध्यम से जिला योजना की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने जिला योजना के तहत आवंटित धनराशि का आगामी मार्च तक शतप्रतिशत सदुपयोग करते हुए कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है। मंगलवार को आयोजित जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री ने लोनिवि व वन विभाग को भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने माह जनवरी तक जिला योजना में शत प्रतिशत व्यय करने वाले सात विभागों शिक्षा, दुग्ध विकास, संस्कृति, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, सहकारिता व ग्रामीण लघु उद्योग विभागों को बधाई दी। वहीं अन्य विभागों को कार्य गुणवत्ता के साथ आगमी मार्च माह तक पूरा करने के निर्देश दिए है। विधायक लैंसडाउन महंत दलीप रावत ने बताया कि पहाड़ों में मत्स्य पालन की अपार संभावना है लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण वर्तमान में उपलब्...
Continue Readingपिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ में बढ़ रहे टायफाइट, पीलिया के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक जिलाधिकारी कक्ष में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में दूषित पानी की रोकथाम हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल एवं जल संस्थान को जनपद की पानी की टंकियों की सफाई कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही जनपद अंतर्गत बाजारों में खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश देने के साथ ही सड़े-गले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में उपाजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, एच.एस.हॅ्याॅकी, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, अधिशासी अभियंता जल निगम आर.एस.धर्मशक्तू, उप मुख्य पशुचिकित्साधिका...
Continue Readingविशेष कार्याधिकारी शैलेश कुमार पंत ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बेरीनाग के ग्राम पंचायत भुनेश्वर व राईघरश्यारी में ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क और जनसंवाद किया। साथ ही कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। ग्राम पंचायत भुवनेश्वर में श्रीमती राधा रावल ग्राम प्रधान जी की अध्यक्षता में जनसंवाद किया गया जिसमें पशुपालन , शिक्षा उद्यान,कृषि, मनरेगा, पंचायती राज, स्वजल , चिकित्सा ,समाज कल्याण एनआरएलएम , बालविकास व अन्य विभागों द्वारा विभाग की जनकल्याण हेतु चल रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई व साथ ही समस्याओं का निराकरण भी किया गया जनसंवाद के पश्चात श्री पंत जी द्वारा सीएससी सेंटर भुवनेश्वर व मनरेगा ,प्रधानमंत्री आवास के कार्यों का निरीक्षण व लाभार्थियों से वार्ता की गई उसके उपरांत ग्राम पंचायत राईघरस्यारी में ग्रामप्रधान श्रीमती प्रभा दे...
Continue Reading
