Slider

अनहोनीः खुशियों की जगह पसरा मातम

यह अत्यंत दुखद खबर देवभूमि के रानीखेत से है। यहां शादी के फेरों के बाद दूल्हे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रानीखेत स्थित शिवमंदिर में शादी की रस्में चल रही थी। बैंड बाजों के साथ बारात पहुंचे फेरे हुए। और उसके बाद दूल्हा अचानक गिर गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हायर सेंटर जाने पर भी उसे बचाया नहीं जा सका। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Continue Reading
Slider

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अगामी 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली समूह ’ग’ पटवारी-लेखपाल की भर्ती परीक्षा के सफल संपादन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों (जोनल मजिस्ट्रेट), सेक्टर मजिस्ट्रेट, और परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को परीक्षा की गोपनीयता, नकलविहीन, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार के इलैक्ट्रानिक अथवा प्रिण्ट सामग्री को किसी भी हाल में न ले जायी जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पौड़ी में यातायात व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिये तथा किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था बाधित न होने पाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनपद पौड़ी में कुल 13416 अभ्यर्थी 03 स्थानों पर परीक्...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट प्रवाहित करने पर रोक के निर्देश

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा तथा अन्य प्रकार की गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने बैठक में उपस्थित आईटीबीपी इंस्पेक्टर महेश जोशी को आइटीबीपी द्वारा अनुपयुक्त दूषित जल को ठुलीगाड़ में प्रवाहित करने से मना किया क्योंकि ठुलीगाड़ का पानी पिथौरागढ़ की जनता द्वारा पीने के उपयोग में लिया जाता है। पानी दूषित होने के कारण लोगों में पीलिया की बीमारी फैल रही है जो चिंताजनक है इसलिए आइटीबीपी अधिकारियों को शीघ्र सेप्टिक टैंक (एसटीपी) बनाने के बनाने के लिए कहा। नगर पालिका परिषद सीएमएम महेंद्र बिष्ट को निर्देश दिए कि क्षेत्रांतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट कचरा सड़क किनारे/खुले में ना ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

केंद्रीय बजट से होगी महिलाओं की आर्थिक उन्नति: आशा नौटियाल

बालिका इंटर कॉलेज अगस्तमुनि में 'बजट पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया वर्ष 2023- 24 का बजट हर वर्ग का समावेशी बजट होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिक उन्नति और सशक्तिकरण करने वाला साबित होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने यहां बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। केंद्र सरकार के वर्ष 2023 24 के लिए जारी किए गए बजट की खूबियों को जन जन तक पहुंचाने और महिलाओं को इस बजट की खूबियां बताने के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगस्त मुनि में बालिका इंटर कॉलेज में बजट पर चर्चा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल के इस बजट में महिलाओं को...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का आयोजन ग्रामीण विकास को इससे मिलेंगे नये आयाम- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अविष्कारों और अनुसंधानों के इस युग में वैज्ञानिक एवं तकनीकि विकास की चेतना ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ जय विज्ञान जोड़ा वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान को जोड़कर एक नया आयाम दिया। शुक्रवार को यूकॉस्ट, परिसर, विज्ञान धाम, झाझरा में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस -2023 के अन्तर्गत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’ का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ग्रामीण विज...

Continue Reading