Sliderपर्यटन

समुचित यात्रा व्यवस्था को जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

रुद्रप्रयागः श्री केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिस स्तर से जो भी कार्य एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं उन सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों को 15 अप्रैल, 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं पैदल ट्रैक रूट में जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को अनिवार्य रूप से 15 अप्रैल, 2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिसके लिए उन्होंने ट्रैक रूट पर रैलिंग कार्य एवं यात्री शेड कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सीतापुर एवं अन्...

Continue Reading
Slider

अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को अपने मुद्दों से अवगत कराया

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने भेंट की। बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को अपने मुद्दों से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बेराजगार संघ द्वारा रखे गये मुद्दों से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखें। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाए। इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। गत दिवस उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश -2023 के प्रख्यापन हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे। युवाओं ...

Continue Reading
Slider

जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

जनपद की नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्ष...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल एग्जाम रिजल्ट

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल एग्जाम रिजल्ट को विभाग दवरा 09 फरवरी को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। उमीदवार अपना परिणाम निचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते है। परीक्षा का परिणाम UKSSSC बोर्ड के दवरा ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उमीदवारो को सबसे पहले UKSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को विजिट करना होगा। अब आपको यहाँ Result का ऑप्शन मिलेगा। रिजल्ट ऑप्शन में “UKSSSC Police Constable Result” का लिंक मिलेगा। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके इसे ओपन करे। अब आपको कुछ आसान जानकारी दर्ज करनी होगी। उमीदवार अब रिजल्ट को पीडीऍफ़ में सेव कर सकते है। परीक्षार्थी अपना नाम रिजल्ट पीडीऍफ़ में चेक कर सकते है।

Continue Reading
Sliderआंदोलन

देहरादून में बेरोजगारों का जोरदार पदर्शन, लाठी चार्ज

सूबे की राजधानी देहरादून में आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। प्रदर्शनकारी युवाओं भर्ती धांधली मामले से आक्रोशित हैं। युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर सड़कों पर जाम की स्थितियां बनी। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ युवाओं जमकर नारेबाजी की। बेरोजगारों को समझाने पहुंचे अधिकारियों मान मनौव्वल करते रहे। बता दें कि गत रात धरने पर बैठे बेरोजगारों पर बल प्रयोग हुआ, इससे उनकी नाराजगी बड़ी थी। जिलाधिकारी से लेकर एसएसपी, डीआईजी गढ़वाल, ने भी युवाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पुलिस के द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद कई घायल हुए हैं।

Continue Reading