Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

मृतकाश्रितों को मिली नौकरी

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सहकारिता के आला अफसरों की समीक्षा बैठक ली। इसमें शासन के सहकारिता के सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रजिस्टार श्री आलोक कुमार पांडेय सहित अपर निबंधक, संयुक्त निबंधक , उपनिबंधको ने हिस्सा लिया। मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक के बाद सहकारिता विभाग की विभिन्न संस्थाओं में मृतक आश्रितों के परिजनों को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। मंत्री ने नियुक्ति पत्र के साथ-साथ एक एक डिब्बा लड्डू का भी दिया गया। नियुक्ति पाने वाले मृतक आश्रित चेहरे नियुक्ति पत्र पाते ही खिल उठे। मंत्री ने कहा कि अभी तक कुल 25 मृतक आश्रितों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा चुके हैं तथा विभागों में मृतक आश्रितों को नौकरियां दिये जाने का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले मृतक आश्रितों से कहा कि वह ईमानदार, लगनशील तथा कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करें। मृतक आश्रित नियुक...

Continue Reading
Slider

उद्यमियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु पुरस्कार समिति की बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने कैम्प कार्यालय में लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु पुरस्कार समिति की आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन एवं पुरस्कार समिति के सदस्यों ने बैठक के पश्चात कैम्प कार्यालय में लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में पुरस्कार वर्ष 2022-23 हेतु आये हुये उत्पादों की प्रदर्शित की गयी प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया, जिसमें लघु उद्योग क्षेत्र के लिये पांच प्रतिभागियों ने अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया था, जिसमें से मै0 रूटर प्रैसिजियन इंस्ट्रूमेंट्स प्रा0 लि0, सी-16 रामनगर इण्डस्ट्रियल ई स्टेट रूड़की के उत्पाद सर्वेइंग इंस्ट्रूमेंट्स को प्रथम पुरस्कार तथा मै0 अमृत तुल्य आरेगेनिक, कपिल मार्केट कन...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया

पिथौरागढ़- प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया। इस दौरान मुख्य सचिव द्वारा सचिव दिलीप जावलकर से नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी ली गई। जिस पर सचिव श्री जावलकर ने बताया कि आगामी 2 माह के भीतर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद मुख्य सचिव द्वारा पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय भवन के हैण्ड ओवर की कार्रवाई तुरन्त की जाए। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय भवन...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे सेमिनारः डॉ. धन सिंह रावत

राज्य विश्वविद्यालयों का देश के नामी विश्वविद्यालयों से होगा टीचिंग शेयरिंग अनुबंध देहरादून में आयोजित होगा संस्कृत छात्रों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन देहरादून, भारत को वर्ष 2023 के लिये जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग राज्य के 15 विश्वविद्यालयों में जी-20 की थीम से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित करेगा। इसके लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो0 एन.के. जोशी को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन के लिये राज्य विश्वविद्यालयों को देश-विदेश के नामी विश्वविद्यालयों के साथ टीचिंग शेयरिंग के लिये अनुबंध करना होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली। डॉ0 रावत ने बताया कि वर्ष 2023 के लिये भारत को जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता का गौरव प्राप्त...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

आगामी वित्तीय वर्ष हेतु कार्य योजनाएं तैयार

रुद्रप्रयाग मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने रेखीय विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आजीविका संवर्द्धन के तहत आगामी वित्तीय वर्ष हेतु कार्य योजनाएं तैयार की जाएं। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा जो भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं वह क्लस्टर स्तर पर तैयार की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी योजनाओं को बढ़ाकर कलस्टर स्तर पर विस्तार करते हुए क्षेत्र को भी बढ़ाएं। बैठक में सहायक परियोजना निदेशक कमलेश कुमार पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्त्ीाय वर्...

Continue Reading