Slider

उत्तराखण्ड को प्रकृति ने पर्यटन की दृष्टि से बहुत अधिक समृद्ध बनाया

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पर्यटन को आर्थिकी को मजबूत करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण श्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने पर्यटन की दृष्टि से बहुत अधिक समृद्ध बनाया है। मुख्य सचिव ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन में पर्यटन विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग और कयाकिंग के लिए सर्वे करवा कर नए स्थानों का चिन्हीकरण कर राफ्टिंग और कयाकिंग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने पैरा सेलिंग, वाटरबाइक, ऐरो पैरामोटर, ऐरो पैराग्लाइडिंग आदि गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए स्पर्धाएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इनका प्रचार प्रसार भी किया जाए ताकि पर्यटक इनकी ओर आकर्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

तहसील नरेन्द्रनगर का निरीक्षण

इस दौरान गढ़वाल आयुक्त द्वारा वसूली, स्टाम्प, रजिस्ट्री, राजस्व वाद, फौजदारी वाद, खतौनी पुनरीक्षण, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत निस्तारण, आॅडिट आपत्तियां, दैवीय आपदा राहत राशि वितरण, सीएम राहत सहायता, सेवा का अधिकार आदि की जानकारी ली गई। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा तहसील का कम निरीक्षण किये जाने पर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा आरसीएस रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया गया। लोन डिमान्ड कम होने पर सीआर आॅफिस से भी मिलान करने को कहा गया। आयुक्त महोदय ने जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में ‘‘अपणु स्कूल अपणु प्रमाण पत्र‘‘ के तहत स्कूली बच्चों को निर्गत किये जा रहे प्रमाण पत्र को अच्छी पहल बताते हुए अन्य जिलों में भी इस तरह की शुरूआत करने को कहा। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त द्वारा भूलेख अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सेवा का अधिकार ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सूबे के 1124 स्कूल में तैयार होगी स्मार्ट क्लासः डॉ0 धन सिंह रावत

देहरादून, सूबे में शिक्षा के डिजिटलाइजेशन को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वर्ष 2023-24 तक सूबे के 1124 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज तैयार कर बच्चों को हाईब्रिड माध्यम से पढ़ाया जायेगा। इसके लिये शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत आईसीटी परियोजना के तहत विद्यालयों का चयन किया है। इसके साथ ही राज्यभर के 200 अन्य विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किये जायेंगे। समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी/सीआरपी सहित राज्य व जिला स्तर पर रिक्त सभी पदों को प्रतिनियुक्ति एवं आउटसोर्स के माध्यम से मार्च 2023 से पहले भरने का निर्णय लिया गया है। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक ली। डॉ0 रावत ने बताया कि सूबे के 1124 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से पढ़ाई कराई जायेगी, जिसके लिये शीघ्र ही सभी ...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

किसानों एवं महिला समूहों को 25 लाख का ऋण वितरित

हरिद्वार। बहुउद्देशीय जमालपुर कलाँ किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटिड जमालपुर कलाँ में ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरित किया गया जिला सहायक निबन्धक राजेश चौहान एवं बहुउद्देशीय जमालपुर कलाँ समिति के चेयरमैन अनिल सैनी एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित सैनी के द्वारा किसानों एवं महिला समूह को 25 लाख रुपए महिला समूहों को ऋण वितरित किया गया। वहीं आईसीएम देहरादून से आए हुए डॉ अजय शर्मा ने महिलाओं एवं किसानों को मशरूम एवं हल्दी आदि के खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बिना ब्याज के ऋण सहकारी समितियों में माध्यम से वितरित किए जा रहे है। वहीं किसान अपनी अन्य फसल के साथ साथ आय बढ़ाने के लिए अन्य खेती भी कर सकते हैं। इस दौरान जगबीर सिंह,विक्रम सिंह, राजकीय पर्यवेक्षक करण सि...

Continue Reading
Sliderराजनीति

डॉ0 धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

डॉ0 धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात चार धाम यात्रा के लिये अलग से बजट की रखी मांग ऊधमसिंह नगर में एम्स सैटालाइट सेंटर के उद्घाटन को किया आमंत्रित देहरादून/नई दिल्ली, सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया से मुलाकात कर आगामी चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये अतिरिक्त धनराशि की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुये राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गों पर सुपर स्पेशसिलिटी हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है, ताकि गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब तथा मानसरोवर यात्राओं पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को विषेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि उत्त...

Continue Reading