पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने थल में रामगंगा नदी पर घाट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र आदि का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को थल में स्थित घाट क्षेत्र व बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए! जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान थल एवं मंडी समिति क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया! क्षेत्र के लोगों द्वारा रामलीला मैदान में स्टेडियम के निर्माण एवं मंडी समिति क्षेत्र में बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गयी! जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि संबंधित निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा! इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला उपस्थित थे।
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड के कलाकारों ने की भेंट मुख्यमंत्री को महानिदेशक सूचना ने सौंपी झांकी को मिले प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला है प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री ने झांकी के प्रत्येक कलाकार को 50 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “मानसखण्ड” झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने ट्रॉफी के साथ भेंट की। इस अवसर पर झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस.चौहान के साथ झांकी के कलाकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को मानसखण्ड झांकी के लिये प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदे...
Continue Readingपौड़ी प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिचांई, लघु सिचांई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री मा0 सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। बुधवार को मा0 मंत्री सतपाल महाराज ने संतुधार में शिवहरि उत्तराखंड फाउंडेशन अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके साथ ग्राम पंचायत कोटा पंचायत भवन, ग्राम पंचायत बल्यूली पंचायत भवन, ग्राम पंचायत ग्वाड़ तल्ला पंचायत भवन, ग्राम पंचायत जैतोली पंचायत भवन, ग्राम पंचायत भेड़गांव पंचायत भवन, ग्राम पंचायत पवोली पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। इसके उपरांत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और आशुकला समिति कोटद्वार सांस्कृतिक द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया...
Continue Readingदेहरादून, सहायक प्रजनन तकनीकी अधिनियम 2021 एवं सरोगेसी रेगुलेशन एक्ट 2021 को राज्यों में लागू करने को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडविया की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) क्लीनिकों और सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) बैंकों को विनियमित और पर्यवेक्षण के दुरूपयोग को रोकने, प्रजनन स्वास्थ्य सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। दोनों एक्ट को लेकर गठित राष्ट्रीय बोर्ड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को भी सदस्य बनाया गया है, जो कि देशभर के अकेले स्वास्थ्य मंत्री हैं जिनको बोर्ड में बतौर सदस्य नामित किया गया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री एवं राष्ट्रीय बोर्ड के सदस्य डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि...
Continue Readingनिबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड आलोक कुमार पांडेय ने कहा है कि 10 जिला सहकारी बैंक 100 नये महिला स्वयं सहायता समूह को बनाएंगे । बगैर ब्याज के ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। यह बात उन्होंने कार्यालय में आहूत समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा सहकारी बैंकों व एमपैक्स द्वारा फंडिड स्वयं सहायता समूह कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा बैंकों के जीएम 100 नए महिला स्वयं सहायता समूह को बनाएं। उनसे 1000 महिलाएं जुड़ेंगी। उनके प्रोडक्ट बाजार में बिकने से वह आत्मनिर्भर बनेंगी। निबंधक श्री पांडेय ने सचिव एवं महाप्रबंधकों को निर्देश दिए कि वह ऋण वसूली के लिए विशेष रूप से अभियान चलाएं । जो खाते एनपीए हो गए हैं उन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। बैठक में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री वीके बिष्ट ने कहा कि कोऑपरेटिव सेक्टर के अधीन हो रहे कार्यों को बढ़ाने के लिए नाबार्ड मदद के लिए तत्पर है। कॉ...
Continue Reading
