रुद्रप्रयाग निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनावरित "मैं भारत हूँ " गीत को सभी माध्यमों से प्रचारित-प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं l उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि 25 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा "मैं भारत हूँ" गीत का अनावरण किया गया है l उन्होंने बताया कि उक्त गीत को आयोग द्वारा प्रेषित यू ट्यूब लिंक के माध्यम से सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है l उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों से उक्त गीत का समस्त शासकीय वेबसाइट पर लिंक अपलोड करने की अपील की है l इसके साथ ही सभी बीएलओ, निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी, विभाग, संस्थाएं, गैर सरकारी संगठनों को भी गीत को लाइक करने, व्हट्स एप ग्रूपों में अग्रसारित करने तथा चैनल को अनिवार्...
Continue ReadingCategory: Slider
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की पहल पर जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग से माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर तक रोगियों को लाने व ले जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ हो गया। बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रोगियों हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क परिवहन सेवा शुरू होने से रोगियों को राहत मिल पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि यह निःशुल्क परिवहन सेवा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर के मध्य रोगियों को लाने व ले जाने हेतु संचालित की जा रही है, बताया कि यह सेवा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास रुद्रप्रयाग द्वारा वित्त पोषित है। उक्त निःशुल्क परिवहन सेवा की पहली ...
Continue Readingरुद्रप्रयाग बसुकेदार तहसील भवन निर्माण हेतु 10 वर्षों से चिन्हित की गई भूमि पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने एवं समस्या का समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया गया। ज्ञातव्य है कि तहसील बसुकेदार कार्यालय के निर्माण हेतु 2 स्थानों जिसमें तिलोधार एवं दालसिंगी घसरोड़ा तोक में भूमि चयन की गई है किन्तु क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने के कारण तहसील कार्यालय बनाए जाने के लिए भूमि का चयन नहीं किया जा सका जिसके मध्यनजर जिलाधिकारी ने आज बसुकेदार तहसील कार्यालय हेतु दोनों स्थानों पर चिन्हित की गई भूमि का क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा बसुकेदार तहसील परिसर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबं...
Continue Readingहरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार मंे जनपद वनाग्नि प्रबन्धन योजना वर्ष 2023 के सम्बन्ध में एक बेठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को बैठक में डीएफओ श्री मयंक शेखर झा एवं वन क्षेत्र अधिकारी चिड़ियापुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वनाग्नि प्रबन्धन योजना वर्ष 2023 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में डीएफओ श्री मयंक शेखर झा ने वनाग्नि से होने वाले नुकसान का उल्लेख करते हुये कहा कि इससे वन सम्पदा को हानि पहुंचने के साथ ही वन्य जीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है, जिससे वे रिहायशी इलाकों में अपनी जान बचाने के लिये भागना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से लेपर्ड आदि खतरनाक जानवर मानव को नुकसान पहुंचा सकते हैं तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति भी पैदा हो सकती है। बैठक में वनाग्नि से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, दावाग्नि के...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद गढ़वाल के अन्तर्गत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाईन परियोजना की निर्माणाधीन टनल के समीप स्थित गांवों में आये मकानों की दरारों के कारणों के अध्ययन हेतु एक समिति का गठन किया है। गठित समिति द्वारा दिनांक 10 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 को तहसील पौड़ी के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम सौड़ एवं तहसील श्रीनगर के अन्तर्गत स्थान खन्दूखाल (ग्राम जनासू, चिलगढ़ तल्ला, चिलगढ मल्ला) तथा 12 फरवरी से 15 फरवरी, 2023 तक तहसील श्रीनगर के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पुराना श्रीनगर, कोठड़, श्रीकोट गंगानाली, स्वीत, दिखोल्यूॅ, डुंगरीपंथ, पंथ लग्गा डुंगरीपंथ, बागवान लग्गा चोपड़ा एवं ग्राम ढामक में संयुक्त निरीक्षण किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में गठित समिति में आकाश जोशी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उपजिलाधिकारी सदर, अजयवीर ...
Continue Reading
