Sliderउत्तराखंड

सीएम धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं जोशीमठ आपदा प्रभावित

सीएम धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं जोशीमठ आपदा प्रभावित -प्रभावितों के रहने-खाने एवं ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में कई गई है हीटर एवं ब्लोअर की व्यवस्था देहरादून। जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 76 परिवारों को हीटर और ब्लोअर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जो लोग होटल में ठहरे हैं उनके लिए...

Continue Reading
Slider

फेडरेशन से 102 काश्तकार जुड़े

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकास खण्ड मुनस्यारी के अंतर्गत मदकोट में उद्यान विभाग द्वारा संचालित आलू बीज उत्पादन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय से आलू बीज उत्पादन विपणन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गयी। जिस पर मुख्य उद्यान अधिकारी श्री राय ने बताया कि सहकारिता लिमिटेड मदकोट द्वारा क्षेत्र के ग्राम बोना, तोमी, गोल्फा, डोलमा, जोशा एवं पीरीजीमिया का एक फेडरेशन बनाया गया है, जिससे इन ग्रामों के 102 काश्तकार जुड़े हैं। आलू बीज उत्पादन विपणन सेवा स्वायत्त सहकारिता लिमिटेड मदकोट द्वारा फेडरेशन से जुड़े इन किसानों को जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर एवं काशीपुर तथा जनपद हरिद्वार के गंगा लहरी स्थित राजकीय उद्यान से आलू बीज लेकर सब्सिडी पर उपलब्ध ...

Continue Reading
Slider

2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा उत्तराखण्ड

राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर रखी अपनी बात 2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित होटल में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर, 2021 को बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था इसी का प्रतिफल है कि इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कांवड यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये रोड मैप पर तैयार कर कार्य किया जा रहा है। रोजगार और आर्थिकी को बढ़...

Continue Reading
Sliderहादसा

8वीं कक्षा की छात्रा को दिल का दौरा, मौत

राजकोट : गुजरात के राजकोट की एक स्कूल में पढ़ रही 8वीं कक्षा की छात्रा को बीच क्लास में अचानक से दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक आने से अचानक मौत होने की खबरें आजकल आम होती जा रही है। किसी को राह चलते दिल का दौरा पड़ रहा है तो किसी को शादी में डांस करते हुए। ऐसा ही एक मामला गुजरात के राजकोट से देखने को मिला है, जहां एक स्कूल में पढ़ रही 8वीं कक्षा की छात्रा को बीच क्लास में अचानक से दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसको बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज सुबह राजकोट के गोंडल रोड पर ए.वी. जसानी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा को कक्षा की दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। छात्रा को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज

Continue Reading
Slider

विशेष लोक अदालत28 जनवरी को

देहरादून सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देहरादून ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, मसूरी एवं डोईवाला के समस्त मा0 न्यायालयों में मोटर वाहन अधिनियम के शमनीय प्रकृति के मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने हेतु 28 जनवरी 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जो पक्षकार अपने मोटर वाहन अधिनियम से सम्बंधित मामलांे को विशेष लोक अदालत के माध्यम से निस्तरित करवाना चाहते है, वह संबंधित न्यायालय, जहाँ उसका मुकदमा लंबित है, से अनुरोध कर अपने वाद को स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से लोक अदालत के लिये नियत करवा सकते हंै। इसके अतिरिक्त माह जनवरी, 2023 हेतु मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल से प्राप्त प्लाॅन आॅफ एक्शन द...

Continue Reading