चौपाल में जो समस्याएं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई उसका तत्काल निस्तारण करें: जिलाधिकारी - राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडीढाक में आयोजित हुआ रात्रि चौपाल। कोटद्वार के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ीढाक में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के चौपाल में पहुंचते ही ग्रामीण काफी उत्सुक नजर दिखे। कोटड़ीढाक चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सिंचाई नहरों की सफाई, विद्युत सप्लाई, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा संबंधित शिकायतें रखी गई। गुरुवार को आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को बरसात से पूर्व सिंचाई नहरों की साफ-सफाई तथा जो नहर क्षतिग्रस्त हैं उसपे तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोटडीढाक में शौचालय...
Continue ReadingCategory: Slider
कोटद्वार में तीन दिवसीय वर्ड वाचिंग में 3 फरवरी से शुरू - सनेह, दुगड्डा, लालढांग, अमसौड़ सहित अन्य स्थलों पर होगी बर्ड वाचिंग। जिला प्रशासन द्वारा आगामी फरवरी माह में 03 से 05 फरवरी को तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बर्ड वचरों व संबंधित अधिकारियों के साथ गुरुवार देर सांय को तहसील सभागार कोटद्वार में बैठक आयोजित की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बर्ड फेस्टिवल को भव्य रुप से जाने को लेकर पूरी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस आयोजन को लेकर पोस्टर, बैनर व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। कोटद्वार में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल को भव्य रूप में मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने कहा की विभिन्न पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को उसकी संपूर्ण जानकारी गाइडों के माध्यम से द...
Continue Readingअल्मोड़ा, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर विकास भवन सभागार में डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी द्वारा आयोजित सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के 110 लोक सूचना अधिकारियों/अपीलीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सूचना आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उन्होंने सूचना के अधिकार की प्रासंगिकता एवं अधिकारियों के दायित्व निर्वहन आदि के बारे में विस्तार से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री भट्ट ने कहा कि आरटीआई की संकल्पना सरकारी तंत्र को पारदर्शी एवं जवाबदेही बनाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा पारदर्शी एवं जवाबदेही सुशासन देश के भविष्य एवं सभी के हितों के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस कानून के बारे में जागरूक हो...
Continue Readingविकास की दौड़ व दावों के बीच अक्सर वो कमजोर तबका उपेक्षित होता रहा है जो अल्प मानदेय में सरकार की जन कल्याण की योजनाओं में सेवाएं देता है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 368 कार्मिकों की बात करें तो वर्षों से वह अल्प मानदेय में सेवाएं दे रहे थे, बढ़ोतरी के नाम पर उनके हिस्से में नेताओं की ओर से मिला भरोसा ही आया। लेकिन अब उनकी वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने उनकी वेतनवृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी पर कार्मियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया और कहा कि सही मायनो में जनता का असली नायक भी वही होता है जो उपेक्षित और कमजोर समझे जाने वाले तबके की स्थितियों को समझते हुए उनके प्रति सम्मान का भाव रखे। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक अल्प वेतन में काम कर रहे कार्मियों ने इसका श्रेय प्रदेश के स्वास्...
Continue Readingजोशीमठ में भवनों में लगाये गये क्रेकोमीटर में दरारों की चौड़ाई में गत तीन दिनों से बढ़ोतरी न होने के संकेत राज्य सरकार के स्तर पर आज माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त, शहरी विकास, सचिव आपदा प्रबन्धन के साथ राहत कार्यों के संबंध में बैठक की राज्य सरकार तथा भारत सरकार के विभिन्न तकनीकी संस्थानों द्वारा किये गये कार्यों की अद्यतन स्थिति से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया मा0 मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में पूरी मुस्तैदी से आपदा प्रबन्धन के कार्य करने के निर्देश दिए जोशीमठ में आपदा प्रबन्धन के कार्यों में किसी भी प्रकार की धन की कमी नही आने दी जाएगी शहरी विकास विभाग को प्रत्येक जिले में प्रभावी अर्बन टाउन प्लानिंग की तैयारी के निर्देश पर्वतीय नगरों में डै्रनेज एव सीवर सिस्टम की प्रभावी व्यवस्था हेतु निर्देश *चमोली जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ में मुस्तैदी स...
Continue Reading
