गंगा नदी एवं इसकी प्रमुख नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्...
Continue ReadingCategory: Slider
टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर नई टिहरी में जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी झील महोत्सव के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों सहित समस्त व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया टिहरी झील महोत्सव 2023 दिनांक 10 मार्च से 12 मार्च, 2023 तक नई टिहरी एवं कोटी कालोनी टिहरी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आध्यात्मिक प्रकाश, स्थानीय लोक संस्कृति एवं इंडो वेस्टर्न कार्यक्रम के साथ ही योगा, मैराथन, खेल, साईकिल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय परिधान शाॅ, लाइट एण्ड साउण्ड शाॅ, फिल्म एवं फूड फेस्टिवल, हाॅट इयर बैलून, पैराग्लाइडिंग, जेटी पर इवनिंग कार्यक्रम आदि कई कार्यक्रम किये जाने प्रस्तावित हैं। इसी के अनुसार सभी अधिकारियों को प्लान आउट करने के निर्देश दिये गये...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धसांव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए। जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र के अध्ययन की फाइनल रिपोर्ट के बाद ट्रीटमेंट के कार्य तेजी से सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिये जाएं। जिलाधिकारी चमोली स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर शासन को रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनको सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के जिन शहरों में समुचित ड्रेनेज प्लान एवं सीवर सिस्टम नहीं हैं, उनमें ड्रेनेज एवं सीवर सिस्टम के लिए चरणबद्ध ...
Continue Readingपौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर-कोटद्वार के चौड़ीकरण के संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य गुमखाल से सतपुली तथा पैडुल से श्रीनगर तक किया जाना है। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में श्रीनगर, पौड़ी, सतपुली तथा लैंसडाउन के उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे भूमि, भवनों व व्यवसाहिक प्रतिष्ठानों का खाता संख्या संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि प्रभावितों के खाता संख्या मिलने पर उन्हें समय पर मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पर वन विभाग संबंधित भूमि चौड़ीकरण की जद में आ रही है उसकी कार्यवाही भी समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी तथा वीसी के माध्यम से उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, लैंसडाउन सोहन सिंह सैनी ...
Continue Readingदेहरादून अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य मुख्यालय स्थित राजभवन के प्रेक्षाग्रगह में 25 जनवरी 2023 को अपरान्ह 1 बजे से कोविड के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मा0 राज्यपाल द्वारा 18-19 वर्ष के अधिकतम 10 युवा मतदाताओं, जो प्रथम बार मतदाता के रूप में पंजीकृत हुए है को बैज लगाने के साथ ही मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु कक्षा 9 से 12 तक व 15 से 17 आयु वर्ग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में से अधिकतम 100 युवा छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्र...
Continue Reading
