Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वार्ता

टिहरी मा. जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री योगेश कुमार गुप्ता द्वारान्यायालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वार्ता की गई। उनके द्वारा बताया गया कि मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मंे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 11 फरवरी, 2023 को जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा, जैसे कि फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित मामले, धन वसूली से सम्बन्धित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमिक रोजगार विवाद से सम्बन्धित मामले, विद्युत एवं जल बिलो व अन्य बिलों के भुग...

Continue Reading
Slider

राज्य में सौर ऊर्जा नीति लाई जाएगी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के सही उपयोग एवं इसे बढ़ावा देने हेतु जल्द ही राज्य में सौर ऊर्जा नीति लाई जाएगी। जिस परियोजना में सबसिडी भी प्रदान की जाएगी। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा बागेश्वर को रेलवे के मानचित्र में जोड़ने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बागेश्वर में उत्तरायणी मेला-2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर जिले हेतु बालीघाट - धरमघर सड़क का जीर्णोद्धार किए जाने , गोलू मार्केट गरुड़ का विनियमितीकरण किए जाने एवं बागेश्वर में खेल मैदान निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के लोकपर्व उत्तरायणी और मकर सं...

Continue Reading
Slider

चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिंहित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए है। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल दिया गया है। वर्तमान सभी मार्ग आवागमन हेतु खुले है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व...

Continue Reading
Slider

शारदा घाट पर मां शारदा की आरती

चम्पावत जिले के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के शारदा घाट पर मां शारदा की आरती कर प्रदेश के शुख और शांति की कांमना की। टनकपुर शारदा घाट को हरिद्वार के हरकी पौड़ी की तर्ज पर विकसित करने के क्रम में संध्याकालीन आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा की नियमित आरती से जिले को धार्मिक पर्यटन में काफी प्रसिद्धि मिलेगी। उन्होंने कहा कि शारदा मैय्या की पावन भूमि पर मकर सक्रांति, उत्तरायणी जैसे अनेकों नामों से जाने जाने वाले इस पर्व को मनाया जा रहा है। आप सभी को मकर सक्रांति की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के दिन से धीरे-धीरे प्रकाश बढ़ने लगता है, रुके हुए काम प्रारंभ हो जाते हैं, ये दिन भीष्म पितामाह भीष्म को भी स्मरण करने का दिन जिन्होंने अपने प्राण सूर्य के उत्तरायण आने पर त्यागे। हमने तय किया है कि बागेश्वर, देवप्रयाग, टनकपुर, हरिद...

Continue Reading
Slider

15 जनवरी से होटल इंद्रलोक देहरादून में लग रही है थॉम विंक और मेखला हैरिसन की फ़ोटो व वीडियो प्रदर्शनी

15 जनवरी से होटल इंद्रलोक देहरादून में लग रही है थॉम विंक और मेखला हैरिसन की फ़ोटो व वीडियो प्रदर्शनी देहरादून । थॉम विंक और मेखला हैरिसन द्वारा 'फ्रॉम सॉइल टू द क्लाउड्स' पेंटिंग्स, इंस्टॉलेशन, फोटोग्राफ और वीडियो की एक प्रदर्शनी है। थॉम विंक एक डच कलाकार हैं। उनके प्रतिष्ठानों में चित्र, तस्वीरें, लघु मॉडल और बड़े पैमाने पर प्रतिष्ठान शामिल हैं। जहां वह शहरी वास्तुकला, सूचना ग्राफिक्स, साथ ही साथ प्राकृतिक संरचनाओं की अवचेतन परतों को जोड़ता है। विंक को 1995 से कई अनुदान प्राप्त हुए हैं और उनका काम फिनलैंड, नीदरलैंड और भारत में कई संग्रहालयों और दीर्घाओं के संग्रह में पाया जा सकता है। मेखला एक समकालीन भारतीय कलाकार हैं। सोलन में जन्मी, उन्होंने 1990 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, बॉम्बे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें ललित कला अकादमी 1991-92 से प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति अनुदान पुरस्...

Continue Reading