Slider

सभी मार्ग आवागमन हेतु खुले

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिंहित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक  आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार  तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए है। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी  तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल दिया गया है। वर्तमान सभी मार्ग आवागमन हेतु खुले है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्थ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण

टिहरी शीतकाल में कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे, लोगों के जीवन को बचाना प्राथमिकता हो, यह बात जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही। जिलाधिकारी द्वारानई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वालों की जानकारी लेने के साथ ही उनको उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व रैन बसेरा में ठहरे व्यक्ति से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सन्तुष्ट नजर आए। जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाये जा रहे सार्वजनिक स्थलों की जानकारी लेते हुए उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को निर्देशित किया गया...

Continue Reading
Slider

मोटे अनाज का बढ़ावा देने के लिए होगा प्रचार प्रसार

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर मोटे अनाज का बढ़ावा देने के लिए होगा प्रचार प्रसार वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष किया गया घोषित जिले में पहली बार मड़वे का भी समर्थन मूल्य पर होगी खरीद नैनीताल- नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में होने वाले मोटे अनाज को अब बेहतर बाजार मिलने जा रहा है। पहाड़ के उत्पाद अब न सिर्फ पौष्टिक आहार के रूप में देश भर में पहचान बनाएंगे बल्कि उन्हें सरकारी एमएसपी पर खरीद कर बेहतर बाजार भी मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से शिक्षा भवन, भीमताल में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023 एवम पौष्टिक अनाज की खेती एवम सेवन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।   कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। ...

Continue Reading
Slider

मंत्रीमंडल की बैठक आयोजित

जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मंत्रीमंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रीमण्डल की बैठक के बाद मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु एवं सचिव अपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने मंत्रीमण्डल के निर्णयों की बिंदुवार जानकारी दी। 1- जोशीमठ के आपदा प्रभावित भू-भवन स्वामियों / व्यक्तियों को स्थायी अध्यासन / विस्थापन नीति निर्धारित होने से पूर्व अग्रिम धनराशि ₹ 1 लाख (जिसका समायोजन किया जायेगा ) तथा सामान की ढुलाई एवं तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु गैर समायोज्य धनराशि ₹ 50 हजार अर्थात कुल 1.5 लाख आवंटित किये जाने हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹ 45 करोड़ की धनराशि पत्र दिनांक 11.01.2023 के द्वारा अवमुक्त की गयी है। उक्त के सम्बन्ध में मा० मंत्रीमंडल द्वारा कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया। 2- जिला प्रशासन द्वारा चयनित भू-खण्डों ( कोटी फार्म, पीपल...

Continue Reading
Slider

130 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए

देहरादून मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाए। साथ ही जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे एवं कंबल वितरित करें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जनपद के नगर निगम नगर पालिकाओ में 130 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं तथा 11 रेनबेसरों में लगभग 45 लोग प्रतिदिन ठहराए जा रहें हैं। साथ ही शीतलहर के चलते समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकार...

Continue Reading