हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को भगत सिंह चौक स्थित नेहरू युवा केन्द्र से ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह‘ के अन्तर्गत आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि 11 से 17 जनवरी,2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमांे का पालन केवल सप्ताहभर करने से नहीं है, बल्कि हमें पूरे वर्षभर 365 दिन यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये । उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना किसी और के लिये नहीं है, बल्कि यह खुद अपनी सुरक्षा के लिये है। श्री विनय शंकर पाण्डेय ने दुर्घटना के प्रमुख क...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बुधवार को भगवानपुर विकास खण्ड के बुग्गावाला क्षेत्र स्थित नौकराग्राण्ट, सिकरौडा में लेमनग्रास का खेती, एम0बी0मशरूम प्लांण्ट, एम0बी0 फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट तथा एम0बी0 पॉलीहाउस का विकासात्मक दृष्टि से दौरा किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने सर्वप्रथम नौकराग्राण्ट, सिकरौडा में लेमनग्रास की खेती का जायजा लिया, जिस पर काश्तकारों ने बताया कि इस क्षेत्र के 200 हेक्टेयर में लेमनग्रास की खेती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसे लगाने के बाद लगभग तीन वर्ष तक इसका उत्पादन लिया जा सकता है तथा जानवर भी लेमनग्रास को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं एवं हर तरह की जमीन में इसकी खेती की जा सकती है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लेमन ग्रास की खेती को कोआपरेटिव के दायरे में लाया जाये तथा इसके उत्पादकों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण की व्...
Continue Readingजवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा हेतु आवेदन 13 जनवरी तक जमा करें यदि आप अपने या अपने आस पास के बच्चों को नवोदय जैसी प्रतिष्ठित संस्था में पढ़ाना चाहते हैं तो यहअच्छी खबर है। प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण (सतपुली) डॉ0 वाई. पी. सिंह ने अवगत कराया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (छठी कक्षा में प्रवेश के लिए) पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in बेवसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी, 2023 तक रहेगी। बताया कि प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 शनिवार को जनपद के अलग-अलग विकासखंडों स्थित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी।
Continue Readingपौड़ी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज कंडोलिया थीम पार्क से बाईक रैली का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया। इस दौरान बाईक रैली कंडोलिया से होते हुए छत्तरीधार, बस अड्डा, एजेंसी चौक से कंडोलिया में समापन हुई। स्थानीय विधायक ने कहा कि वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी उसके प्रति जागरूक करना चाहिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से वाहन चलाते समय वाहन संबंधित दस्तावेज साथ में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने आरटीओ को निर्देशित किया कि चैकिंग अभियान में तेजी लाएं तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दें। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर आरटीओ अनि...
Continue Readingपौड़ी जिला पंचायत की पहल से संवरेगी कस्बाई बाजारों की तस्वीर हाल ही में जनपद पौड़ी की जिला पंचायत ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिससे कस्बाई बाजारों की तस्वीर ही बदल जाएगी। इस पहल से गंदगी से पटे बाजार अब साफ सुधरे हो जाएंगे। निसंदेह ही जिला पंचायत की यह पहल सराहना के योग्य है। इसके लिए फिलहाल जिले के 140 छोटे बड़े बाजारों को चिन्हित किया गया है। पूर्व के हालातों पर नजर डालें तो जनपद के मुख्य शहरों जैसे पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर आदि शहर यानी जहां निकाय क्षेत्र हैं वहां निकायों या पंचायतों की ओर साफ सफाई की व्यवस्था की जाती रही है। लेकिन ग्रामीण बाजारों में इस तरह का कोई भी प्रावधान नहीं था। नतीजा जिस क्षेत्र में लोग जागरूक थे वहां कुछ व्यवस्थाएं पटरी पर रहती थी, लेकिन अधिकांश जगहों पर हालात बदतर ही रहते थे। कई जगह तो इतने बदतर की उन्हें लिखना तक कई बार संभव नहीं होता। इन हालातों में जिला पंचा...
Continue Reading
