Slider

पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन

पौड़ी कम्प्यूटर और इंटरनेट के प्रति बढ़ती दिलचस्पी के कारण पुस्तकों से लोगों की दूरी बढ़ती जा रही है। लोगों और किताबों के बीच की इस बढ़ती दूरी को पाटने की अनोखी पहल मा0 सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को रा0इ0का0 पौड़ी में पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि होंगे मा0 सांसद तीरथ सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी होगें। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु मा0 सांसद श्री तीरथ सिंह रावत की अनुशंसा पर पौड़ी गढ़वाल जिले के चयनित 108 स्कूलों/कॉलेजों (60 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक, 32 उच्च विद्यालय, 16 कॉलेज) में हिंदी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाइब्रेरी की पुस्तकें दी जायेंगी। पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में चार साहित्यकारों रामेन्द्र कुशवाहा, वर...

Continue Reading
Slider

रसद सामग्री के वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून से जोशीमठ भूधसाव क्षेत्र के विस्थापित परिवारों एवं जरूरतमंदो को रसद सामग्री के वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद चमोली के जोशीमठ शहर, भूधसाव से आवासीय घरों में आ रहे दरारों के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत वहां रह रहे परिवारों एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है। जिला प्रशासन देहरादून विस्तापित परिवारों एवं जरूरतमंदो वाहन द्वारा राहत सामग्री में 860 कंबल, 250 राशन किट, 14 बॉडीकेयर बॉक्स (थर्मलस) जनपद चमोली भेजे गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे भी जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को रसद सामग्री प्रेषित की जाएगी। जिला प्रशासन देहरादून जरूरतमदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

Continue Reading
Sliderपर्यटन

जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

कलेक्ट्रेट सभागार पौड़ी में जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में नमामि गंगे के अंतर्गत जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों से संबंधित अधिकारियों को नाला टेपिंग, सीवरेज निर्माण, बायो मेडिकल निस्तारण, भूजल निकासी, गंगा तट पर अतिक्रमण हटाना, नगर पालिकाओं के ठोस कूड़ा निस्तारण तथा जैव चिकित्सा अवशिष्ट निस्तारण पर गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, जल संस्थान सहित अन्य संबंधित विभाग से संबंधित कर्मी लगातार नदी से लगे क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण करते हुए वीडियोग्राफी करें जिससे हो रहे अतिक्रमण का पता चल सकेगा। जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष चौहान ने बुधवार शाय आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ सीवरेज के संग्रह व निस्तारण, घरेलू/होटल/धर्मशाला/आश्रम/कैंप के कू...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की आपदा प्रभावितों से मुलाकात

देहरादून के विकासखण्ड रायपुर अन्तर्गत मालदेवता के निकट सरखेत में आई दैवीय आपदा के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पुनर्वास एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। माननीय मंत्री ने समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारण करते हुए प्रभावितों को हरसम्भव सहायता मदद करना सुनिश्चित करेंगे तथा सरकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करें ताकि क्षेत्रवासियों को आजीविका को लेकर कोई समस्या न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से क्रमवार आपदा राहत कार्यों की यथा सड़क, सिंचाई, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, खाद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित तमाम मूलभूत सुविघा कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विद्युत, खाद्यान एवं अन्य विभाग द्वारा आपदा क्षेत्र में अच्छे ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जोशीमठ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने की भू-धसाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात

जोशीमठ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने की भू-धसाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात। भू-धसाव से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण। भू-धसाव से प्रभावित लोगों को दिया सहयोग एवं मदद का आश्वासन। भू-धसाव से प्रभावित लोगों की मदद के लिये प्रधानमंत्री ने दिया है हर संभव सहयोग का आश्वासन। पी.एम.ओ द्वारा स्थिति की जा रही है निरंतर समीक्षा। केंद्र व राज्य सरकार के सभी संबंधित संस्थान आपसी समन्वय के साथ भू-धसाव से प्रभावित क्षेत्र का कर रहे हैं अध्ययन। भू-धसाव से प्रभावित लोगों की मदद में उनकी अपेक्षाओं का किया जायेगा सम्मान। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दोपहर बाद जोशीमठ के लिये रवाना हुए। जोशीमठ पहुंचते ही उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम से राहत एवं भू-धसाव से उत्पन्न स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री हेलीपेड से सीधे भू-धसाव से प्रभावि...

Continue Reading