मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया। नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु उत्तराखण्ड राज्य के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रूपये की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जो विगत वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास हेतु इस वर्ष करीब तीस हजार करोड़ रूपये से अधिक की ऋण योजना तैयार की है। जो पिछले साल की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका बढ़ाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस ऋण व्यवस्था की सही प्रकार...
Continue ReadingCategory: Slider
प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के कतिपय भागों में विद्यमान राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था कः तहत लाये जाने के उद्देश्य से प्रथम चरण के अन्तर्गत 52 थाने एवं 19 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सीमा विस्तार करते हुए कुल 1800 राजस्व पुलिस ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किया गया है। उक्त 1800 गांवों में पुलिस व्यवस्था स्थापित होने से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में कमी आयेगी। इस सम्बन्ध में द्वितीय चरण में 06 नये थानों एवं 20 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का गठन प्रस्तावित है। नये थाने चौकियों के गठन के अन्तर्गत लगभग 1444 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किये जाने की कार्यवाही शीघ्र ही पूर्ण कर ली जायेगी।
Continue Readingधुमाकोट महोत्सवः 5 और 6 जनवरी को रहेगी कार्यक्रमों की धूम धुमाकोटः पौड़ी जनपद का धुमाकोट क्षेत्र यूं तो कई मायनों में पिछड़ा हुआ माना जाता है, लेकिन बदलते दौर वहां की युवा पीढ़ी ने जन जागरण का जो बीड़ा उठाया है वह निसंदेह ही तारीफ के काबिल है। क्षेत्र में आगामी 05,06 जनवरी 2023 को धुमाकोट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव समिति की अध्यक्ष मनोज पटवाल ने बताया कि कार्यक्रम तहसील मुख्यालय धुमाकोट में किया जा रहा है। कार्यक्रम विगत वर्षों को भान्ति दो दिवसीय होना है। दिनांक 05 जनवरी 2023 को उद्घाटन दिवस पर महिलामंगल दलों व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी व पटोटिया डांडा से धुमाकोट तक मैराथन दौड़ होगी। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 06 जनवरी 2023 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, ...
Continue Readingनोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फ़ैसले का किया सीएम धामी ने स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फ़ैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी का फैसला देशहित में था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेधन खत्म करने को लेकर किये गये नोटबंदी के फैसले का हर व्यक्ति ने स्वागत किया था लेकिन विपक्ष इसपर अपनी राजनीति कर रहा था। केंद्र सरकार और RBI की हुई थी बातचीत मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय में साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से इससे विपक्ष का यह आरोप झूठा हुआ है जिसमें यह कहा गया था कि नोटबंदी केन्द्र सरकार का मनमाना फैसला था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जाली कर...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पेयजल एवं सीवर कार्यों के उपरान्त सड़क का समतलीकरण किए जाने, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसर का आंगणन कराने, भारतीय नागरिकता हेतु किए गए आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने, विद्युत बीजक माफ करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनसुनवाई तथा तहसील दिवस पर एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस सहित सम्बन्धित समस्त विभाग जिनसे सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं को तहसील दिवस में भी प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया साथ ही वन विभगा के अधिकारियों रोस्टरवार जनसुनव...
Continue Reading
