Sliderउत्तराखंड

स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण। स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी किया गया शुभारम्भ। जी.जी.आई.सी कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक श्री हरंबंस कपूर के नाम पर रखा जायेगा- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक श्री हरबंस कपूर के नाम से किए...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पतंजलि की संयुक्त पहल बदलेगी तस्वीर

उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पतंजलि मिलकर सुधारेंगे महिलाओं की आर्थिकी -भारत सरकार और पतंजलि के बीच हुआ सभी राज्यों में ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन का एमओयू, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उत्तराखंड से होगी शुरूआत -को-ब्रांडिंग पैटर्न पर बेचेंगे उत्पाद, मार्केटिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और क्वालिटी एश्योरेंस करेगा पतंजलि -पतंजलि के सभी स्टोर्स पर बिकेंगे उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पाद   देहरादून। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) और पतंजलि प्रदेश में मिलकर महिलाओं की आर्थिक दशा को सुधारने की दिशा में काम करेंगे। भारत सरकार के साथ हुए एमओयू के क्रम में पतंजलि उत्तराखंड से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरूआत करने जा रही है। इसके तहत पतंजलि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कई तरह के सहयोग और ट्रेनिंग देगा। ...

Continue Reading
Slider

11 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों में आगामी 11 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में लंबित विभिन्न वाद का निस्तारण किया जाएगा। सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली ने अवगत कराया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एन0आई0एक्ट मामले, धन वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवादों से संबंधित सभी मामले, अन्य दिवानी वाद(किराया, व्यादेश विर्निर्दिष्ट अनुपालन वाद सुखाधिकार वाद), सेवा संबंधि मामले, राजस्व वाद जो जिला न्यायालयों में लंबित हो, भूमि अधिग्रहण से संबंधित बिजली-पानी बिल सहित अन्य वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराये जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालयों अब तक न पहुंचे चैक ब...

Continue Reading
Slider

पेंशन से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण

जिलाधिकरी ने अवगत कराया कि जनपद में मृतक स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के विधिक वारिसों को सम्मान पेंशन योजना से लाभाविन्त किया जा रहा है। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को प्रदान की जाने वाली सम्मान पेंशन से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किये जाने हेतु तहसील स्तर पर कैम्प लगाना सुनिश्चित करें। कहा कि समस्त प्रकरणों का निस्तारण कर आख्या रिापोर्ट पूर्ण प्रस्ताव के साथ 10 जनवरी तक जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंदबर्द्धन, डीजीपी श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading