मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनियावाला, प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया एवं बालिकाओं को गणवेश प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के अवसर पर बालिकाओं के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय 50 हजार रूपये की दर से निधि बनाई जायेगी। सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास बनियावाला एवं गदरपुर का उच्चीकरण किया जायेगा तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा के माध्यम से स्कूली शिक्षा दी जायेगी। चम्पावत में नये नेताजी सुभ...
Continue ReadingCategory: Slider
सावधानः प्रदेश में कोरोना के एक संक्रमित की मौत कोरोना को लेकर बहुत अधिक सावधान होने की जरूरत है। यहां नए साल के पहले दिन ही कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, उसकी उम्र 65 साल थी। उत्तराखंड में किसी संक्रमित की यह मौत तीन महीने बाद हुई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को सीओपीडी के एक गंभीर मरीज ब्रह्मपुरी पटेल नगर से लाए गए थे, उनको निमोनिया था और रेस्पिरेटरी अटैक, शॉक जैसी स्थिति भी थी। पहले उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी दो मरीज को भर्ती किया गया हैं। मरीजों में लक्षण दिखते ही जांच के लिए निर्देशित किया गया है। राज्य ने तीन नए मरीज, 34 सक्रियस्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबि...
Continue Readingसूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में दोनों अधिकारियों को विदाई दी गई । महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला की सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सूचना महानिदेशक ने कहा कि मनुष्य के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय उसका सेवाकाल होता है। हमारे जीवन का यह अनमोल समय होता है, क्योंकि राष्ट्र सेवा के लिए अपना योगदान देने का यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अनिल चंदोला एवं श्री गोपाल सिंह राणा ने सूचना विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं...
Continue Readingसड़क सुरक्षा की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मार्गो पर कार्य करने की जरूरत है उनके प्रपोजल 5 जनवरी के अंदर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे वहां समय पर कार्य पूर्ण किया जा सकेगा। शनिवार को आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि जहां-जहां मार्ग पर कार्य होना है वहां गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के समस्त डीविजन, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजामार्ग के अधिकारियों को जिन मार्गो पर सुधारीकरण का कार्य होना है उनके प्रपोजल जल्द तैयार करने के निर्देश दिये। कहा कि ऐसे मार्ग जहां अंधे मोड़, संकरा मार्ग, कै्रश बेरियर, साईनेज बोर्ड सहित अन्य कार्य करने की आवश्यकता है उन मार्गो का प्रपोजल तैयार करें। साथ ह...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट में एनआईसी के वी०सी० कक्ष में अंत्योदय कार्ड धारकों हेतु सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने अंत्योदय कार्ड धारकों के उन्नमूलन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर लाभार्थियों के उन्नमूलन के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को एक पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिये। शनिवार को आयोजित अंत्योदय लाभार्थी उन्नमूलन बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अंत्योदय कार्ड धारकों की आर्थिक स्थिति, उनके बच्चों की शिक्षा, लाभार्थियों हेतु योजनाओं की धरातल पर प्रगति आदि की वास्तविक स्थिति को वन क्लिक पर प्राप्त करने के लिए डीआईओ एनआईसी को एक हाईब्रिड पोर्टल तैयार करने निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पोर्टल तैयार होने के बाद इसे जनपद के दो विकासखंडों में प्रायोजित तौर पर लागू किया जाएगा। इन विकासखंडों में पोर्टल की सफलता के बाद इ...
Continue Reading
