Slider

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ। 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया खिलाड़ियों को विकासखण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर पर दी जाने वाली धनराशि बढ़ाई जायेगी- मुख्यमंत्री न्याय पंचायत स्तर पर भी प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि। खिलाड़ियों के भोजन के लिए 225 रूपये की धनराशि दी जायेगी। अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की नकद धनराशि। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की और उन्हे...

Continue Reading
Sliderराजनीति

उत्तरांचल प्रेस क्लब को नया मुखिया मिल गया

उत्तरांचल प्रेस क्लबः अजय राणा ने भूपेंद्र कंडारी को हराया देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब को नया मुखिया मिल गया है। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने जीत हासिल की। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं और कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर अजय राणा को 131 मत व भूपेंद्र कंडारी को 123 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं को 192 मत व सुलोचना पयाल को 54 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर मीना नेगी को 193 व प्रभा वर्मा को 41 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष चंद्र भट्ट, सम्प्रेक्षक पद पर मनोज जयाड़ा निर्विरोध चुने गए। सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर निर्वाचन हुआ। सदस्य कार्यकारिणी में दया शंकर पांडे को 200 मत, मंगेश कुमार को 184 मत, प्रवीन बहुगुणा ...

Continue Reading
Slider

कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल

‘‘कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल संपादन के संबंध में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश’’ ‘‘लोगों को बर्ड वाचिंग के प्रति आकर्षित करने के उदेश्यों से आयोजित हो बर्ड फेस्टिवल’’ जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आगामी फरवरी माह में कोटद्वार में बर्ड फेस्टिबल के आयोजन के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों और सदस्यों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित कर तैयारियों को संपादित करने के दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों, बर्ड वाचिंग के तकनीकी और अनुभवी लोगों को कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल को भव्य तरिके से मनाये जाने तथा लोगों को पक्षियों के प्रति अधिक जानकारी और जागरूकता प्रदान करने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सदस्यों को आपसी समन्वय से आयोजन और आयोजन के दौरान रखे जाने वाले 03 दिवसीय इवेन्ट की रूपरेखा तैयार करने तथा इस संबंध में व्यापक होमवर्क करते हुए कार्ययोजना बनाने क...

Continue Reading
Slider

अधिकारी एवं कार्मिक समन्वय बनाते हुए कार्य करें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मसूरी विन्टरलाईन कार्निवालि समिति को मसूरी में व्यवस्थाएं सम्पाादित करने के साथ यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया मसूरी में पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारी एवं कार्मिक समन्वय बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं यथा पार्किंग, रूट प्लान आदि का पालन करें तथा अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने तथा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेने के निर्देश दिए। मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी की ओर से रॉक क्लाइंबिंग का रोमांचक प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे देख पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने हैरतंगेज रह गए। मालरोड पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी के जव...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

देहरादून में रूफ टॉप गार्डनिंग योजना

रूफ टॉप गार्डनिंग योजना का देहरादून में जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगा शुभारंभ। शहरवासियों को रूफ टॉप गार्डनिंग योजना के तहत मिलेगा 25 हजार तक का अनुदान। शहरवासी 300 वर्गफीट क्षेत्रफल में छत पर बागवानी कर योजना उठा सकते है लाभ। किराएदार भी छत पर बागवानी कर रूफ टॉप गार्डनिंग योजना का ले सकते लाभ। यूपी के तर्ज पर उत्तराखंड में शीघ्र बनेगा "एग्री माल" मंत्री ने अधिकारियों को दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश। एशियाई विकास बैंक जैसी संस्थाओं से समन्वय बनाकर बाह्य वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए विस्तृत परियोजना बनाने के निर्देश मंत्री जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स मिशन के प्रचार प्रसार करने के भी दिए निर्देश। पहाड़ी उत्पाद जैसे मुंडवा, रामदाना, झंगोरा के प्रदेश में खोले जाएंगे कलेक्शन सेंटर ।   देहरादून, 29 दिसंबर। आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कृषि मंत्...

Continue Reading