पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक द्वारीखाल चेलुसैन के सुनील दत्त कोठारी, स्थानीय वनस्पतियों को पहचान देकर हर्बल टी (चाय) तैयार की जा रही है जिसके द्वारा वह ब्याधि उपचार करते हैं। वह बताते हैं कि कंडाली मे आयुर्वेदिक 88 प्रकार की जड़ी बूटियों को मिश्रण कर उत्तम किशन की चाय तैयार करते हैं। साथ ही अकलवीर (मूलन), चिड़ पत्तियां (पाइन नीडल टी) की चाय भी उपयोगी होती है। कोठारी बताते हैं कि सिर्फ पत्तियां नहीं होती हैं, बल्कि इनके निर्माण की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण होती है। इसमें सुखाने की विधि, पत्तियों की उपचार विधि एवं मिश्रण करने की विधियां भी शामिल होती हैं। इस कार्य के शोध का आधार आपके पूर्वजों की हस्तलिखित पांडुलिपि में पड़ा ज्ञान भी है और परंपरागत वैद्य लोगों का सानिध्य भी इसमें सहायक हुआ है। कोठारी बताते हैं कि इन जड़ी बूटियों का आधार स्थानीय लोगों के तथ्यात्मक विवरण एवं जंगली जानवरों की स्...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के तहत 06 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की 12 करोड़ की धनराशि। लिंगानुपात मे सुधार के लिये पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और जिला स्तर पर टास्क फोर्स के दिये निर्देश सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को अपणि सरकार पोर्टल से भी जोडे जाने की हो व्यवस्था। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी। श्री आनन्द बर्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री हरि चंद्र सेमवाल, श्री एस.एन. पाण्डे के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लिये पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देने के लिये जिला अ...
Continue Readingमुख्यमंत्री से मिले ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री पुरुष विश्वकप हॉकी के आयोजन में प्रतिभाग हेतु सौंपा ओडिशा के मुख्यमंत्री का निमंत्रण पत्र। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ओडिसा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग हेतु ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके राज्य द्वारा इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।
Continue Readingमसूरी विन्टरलाईन में प्रतिभाग कर रहे कलाकारों, स्वयं सहायता समूहों सहित स्थानीय लोंगों एवं मसूरी आने वाले पर्यटकों द्वारा बढचढकर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सभी पर्यटकों स्थानीय लोगों एवं कलाकारों को कार्यक्रम बढचढकर प्रतिभाग करने हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि मसूरी में स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से आग्रह किया कि कार्निवॉल के प्रतिदिन के कार्यक्रम में का लुप्त उठाएं। उन्होंने कहा जहां कार्निवाल में पर्यटकों का मनोरंजन हो रहा है वहीं स्थानीय पर्यटन को बढावा मिलने के साथ ही लोंगों की आर्थिकी भी बढाने का प्रयास किया जा रहा है। मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल के तीसरे दिन आज मसूरी में पर्यटकों ने विभिन्न विधाओं एवं आयोजित सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज हाथीपांव दूधली भदराज ट्रेक पर ट्रेकिंग, ...
Continue Readingराज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाः कैशलेस उपचार हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार देहरादूनः दिनांक 28 दिसंबर 2022। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को कैशलेस उपचार सुविधा हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं। इसमें अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद हरियाणा व एशियन इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद शामिल हैं। अब उक्त अस्पतालों में भी एसजीएचएस के लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी। एसजीएचएस के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को निशुल्क कैशलेस ;असीमित उपचार खर्चद्ध सुविधा दी जाती है। आयुष्मान योजना की नेशनल पोर्...
Continue Reading
