Slider

सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासन को भेजा भर्ती प्रस्ताव मेडिकल काॅलेजों में दूर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी देहरादून, सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल काॅलेजों में शीघ्र ही 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की और भर्ती होगी। विभाग ने संकायवार रोस्टर सहित भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शीघ्र ही शासन स्तर से शीघ्र ही उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल काॅलेजों में शत-प्रतिशत स्थाई फैकल्टी की नियुक्ति करना है, जिसके क्रम में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल काॅले...

Continue Reading
Slider

सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन*   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, विषयवस्तु एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर प्रदेश की योजनाओं, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर न केवल सरकारी कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी देता है, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य एवं विकास यात्रा को भी दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कैलेंडर प्रदेशवासियों के साथ-साथ राज्य से बाहर र...

Continue Reading
Slider

दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक

  मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति* कॉलेजों में शैक्षिक, शोध व क्लीनिकल गुणवत्ता में होगा सुधार देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व पं0 रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तिय से मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी दूर होगी साथ ही मेडिकल छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ ही कॉलेजों में शोधात्मक कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा और सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को और बेहतर उपचार मिल सकेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में राज्य सरकार द्वारा निरंतर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों को उच्च स्तरी...

Continue Reading
Slider

स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया

स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया पौड़ीः गढवाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में नये भारत का संकल्प स्वदेशी और स्वालंबंन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिसर निदेशक प्रो0 यू0सी0 गैरोला ने परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर परिसर निदेशक ने कहा कि विवेकानंद के विचारों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा देश और समाज की प्रगति के लिए युवाओं को विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने चाहिए। उन्होने कहा विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, इस एक विचार को भी यदि हम जीवन में आत्मसात करें तो हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते है। संगोष्ठी में स्वदेशी को जीवन में अपनाने और स्वावलम्बन के ल...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को ...

Continue Reading