नेहरू युवा केंद्र, पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत राठ महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरूष वर्ग बॉलीबाल, कबड्डी व लम्बीकूद तथा महिला वर्ग में बैडमिन्टन व दौड़ प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में ग्राम पैलार, कोटी, कोठी, पैठाणी, सिलोली, पज्याणा, बनास, नैल आदि गांवों के युवा मण्डलों नेे प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देव कृष्ण थपलियाल ने युवाओं को कहा कि दैनिक जीवन में योग एवं खेलों का बहुत महत्व है। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी युवाओं को करना चाहिए ताकि स्वस्थ मन, मस्तिष्क तथा स्वस्थ शरीर का निर्माण हो सके। विभागाध्यक्ष शारारिक शिक्षा डॉ० गोपेश कुमार ने कहा कि खेलों के माध्यम से हम अपना शारिरिक विकास तो...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज विकास खंड वाला अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल , विकासखंड डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर / ई चैपाल में का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 58 शिकायते/ समस्याएं प्राप्त हुई। शिविर के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त हुई समस्याओं को निस्तारण करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर आयेाजित करने का प्रमुख उद्देश्य मौके पर ही जनमानस की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से जो भी समस्याएं प्राप्त हो रही हैं जिनका मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका ऐसी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए आख्या जिलाधिकारी कार्यालय एवं मुख्य विकास अधिकारी...
Continue Readingनई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंहनगर के सीमान्त गाँवों को वाइब्रेंट विलेज घोषित करने का किया अनुरोध नई दिल्ली, 23 दिसंबर। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह से सीमान्त गाँवों के समग्र विकास हेतु उत्तराखण्ड के जनपद चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंह नगर के सीमान्त गाँवों (वाइब्रेंट विलेज) को भी गृह मंत्रालय भारत सरकार के सीमा प्रबन्धन विभाग बी0एम0-11 डिवीजन में सम्मिलित किए जाने का अनुरोध किया। मंत्री जोशी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव का विकास भारत सरकार द्वारा देश की अन्तराष्ट्रीय सीमाओं से लगे जनपदों के सी...
Continue Readingख्यमंत्रीमुख्यमंत्री जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, हर घर शौचालय जैसी योजनाएं प्रत्यक्षतः आमजनमानस को प्रभावित करती हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में मूलभूत बदलाव किया है। आज जरूरतमंद एवं साधनविहीन लोग भी अपना उपचार बेहतरीन अस्पतालों में करवाने में सक्षम हैं, जिनके बारे में पहले वे सोच भी नही सकते थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयुष्मान योजना के सम्बन्ध में अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कार्डधारक के इलाज में विलम्ब की शिकायत नही आनी चाहिए। उत्तराखण्ड सरकार आमजनमानस की सुविधा के लिए सरलीकरण के मार्ग पर चल रही है। हम अपने सीमावर्ती गांवों का विकास इस प्रकार करना चाहते हैं ताकि यह देश और विशेषकर हिमालयी राज्यों के लिए एक मॉडल बने। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमान्त जनपद चंपावत को मॉडल जनपद के रूप में व...
Continue Readingकेन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट का पंचम दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एचआईएमएस) द्वारा 292 छात्रों को एमबीबीएस, 135 छात्रों को पीजी, 270 छात्रों को पैरामेडिकल, 20 छात्रों को क्लिनिकल रिसर्च में उपाधियां प्रदान की गई। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एचसीएन) में 134 विद्यार्थियों, हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एचएसएसटी) में 116 विद्यार्थियों, हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडी...
Continue Reading
