Slider

149 ग्राम पंचायतों में चैपाल का आयोजन

आयुक्त गढवाल मंडल सुशील कुमार ने विकासखंड डोईवाला की ग्राम पंचायत खैरी कला में आयोजित चैपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद देहरादून में 149 ग्राम पंचायतों में चैपाल का आयोजन किया गया। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुराज दिवस का आयोजन कर राज्य के समस्त चयनित ग्राम पंचायतों में नामित सचिव एवं जिलाधिकारियों सहित उप जिलाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन की समस्याएं सुनी तथा सुझाव प्राप्त किए। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने चैपाल में समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सस्म्याओ का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम चैपाल में शिरकत करते हुए तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की समस्याओं को गढ़वाल आयुक्त सुश...

Continue Reading
Slider

’जिलाधिकारी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित’

’जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित’ -जनता के हित में निरंतर नए आइडिया इंप्लीमेंट करने के लिए जाने जाते हैं।’ - विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों से फीडबैक लेकर धरातल की वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए बेहतर प्लान बनाने में है माहिर।’ -स्थानीय कल्चर खान-पान, वेशभूषा, बोली भाषा, त्यौहार आदि को बढ़ावा देने में गहरी रूचि रखते हैं’ -उत्तरकाशी में डीएम रहते हुए स्वच्छ भारत पुरस्कार 2019 से सम्मानित हुए थे जिलाधिकारी’ -उत्तरकाशी जिलाधिकारी रहते हुए उनके कार्यों से प्रभावित होकर एक सपैनिक पर्वतारोही द्वारा अपने देश की चोटी का नामकरण भी कराया था उनके नाम से’। -2018 में आईएस में से बेस्ट डीएम के अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं जिलाधिकारी’। सुशासन दिवस के अवसर पर देहरादून मैं महामहिम राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी व मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में आने वाले सभी like illness Server Acute Respiratory illness के रोगियों की कोविड-19 की जांच करते हुये उक्त सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से IDSP के अंतर्गत Integrated Health Information Platform  पोर्टल में प्रविष्ट किया जाय। साथ ही उन्होंने आम जनमानस में कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड- 19 एप्रोप्रियेट व्यवहार के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय तथा त्यौहारों के सीजन में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क का उपयोग किये जाने हेतु प्रेरित करें। कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढाया जाय तथा उसके लिए प...

Continue Reading
Sliderराजनीति

श्री वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं

श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। श्री वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने की सी.एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की सी.एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा। अब 15 दिन के अंतराल में आयोजित होगी ऐसी बैठक। मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं एवं हेल्पलाइन 1905 पर स्वयं वार्ता कर परखी व्यवस्थायें। मुख्यमंत्री प्रति सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से करेंगे दूरभाष पर वार्ता। सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को दिये प्रति सप्ताह समीक्षा एवं शिकायतकर्ताओं से वार्ता के निर्देश। शिकायतकर्ता से संवाद करने के बढ़ेगा संतुष्टि का स्तर। हमारा प्रयास जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण के निर्देश दिये हैं। यह पोर्टल औपचारिक नहीं बल्कि जन समस्याओं के समाधान का कारगर माध्यम बने, सभी विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने प्रत्येक 15 दिन में ...

Continue Reading