Slider

आंवटित धनराशि के सापेक्ष शत् प्रतिशत् व्यय करना सुनिश्चित करें

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में आज विकासभवन सभागार में जिला योजना/राज्य योजना/केन्द्र पोषित/वाह्य सहायतित योजनाओं में विभागों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई। जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 67.52 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में 67.86 प्रतिशत, केन्द्र पोषित योजनाओं में 89.69 प्रतिशत तथा वाह्य सहायतित योजनाओं में 88.26 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया गया तथा सभी मदों में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 78.04 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला योजना में कम प्रगति वालो विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने चेतावनी के साथ अगली बैठक से पूर्व व्यय प्रगति को 75 प्रतिशत् से अधिक बढाने के निर्देश दिए। वहीं उन विभागों को कड़े निर्देश दिए जिन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि हस्तांतरित की है कहा...

Continue Reading
Slider

मुख्य सेवक सदन में हुआ वाह्य सहायतित जायका परियोजना रू. 526 करोड़ की योजना का शुभारंभ

मुख्य सेवक सदन में हुआ वाह्य सहायतित जायका परियोजना रू. 526 करोड़ की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में मंत्री जोशी ने किया जायका परियोजना का शुभारंभ। देहरादून, 20 दिसंबर। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्यसेवक सदन में वाह्य सहायतित जायका परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े । कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल सहित जापान जायका के प्रतिनिधि ओर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ओर वित मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में वाह्य सहायतित जायका परियोजना रू. 526 करोड़ की योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह ध...

Continue Reading
Slider

खाद्य विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

प्रदेश की खाद्य, मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में खाद्य विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई। मंत्री ने जिला आपूर्ति अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रत्येक जिलों में अन्त्योदय कार्ड धारकों तथा पी.एच.एच. कार्ड धारकों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ”अपात्र को ना-पात्र को हाँ” अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सरेन्डर कार्ड के सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं पात्र ना मिलने तथा कार्ड ऑनलाईन करने में दिक्कतों की शिकायत आ रही है जिसे जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 दिसम्बर 2022 तक सभी पात्र धारकों को अन्त्योदय तथा पी.एच.एच. कार्ड वितरित किए जाए, ताकि हमारे कार्ड धारकों को समय पर राशन मिल सके। मंत...

Continue Reading
Slider

पशु क्रुरता निवारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

अपर जिलाधिकारी इला गिरी की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से समस्त नगर निकायों और तहसीलों के अधिकारियों के साथ पशु क्रुरता निवारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों और संबंधित उपजिलाधिकारियों को पशु क्रुरता निवारण के संबंध में पूर्व में दिये गये दिशा-निर्देशों की अनुपालन आख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्त नगर निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों) से कुत्तों के क्षेत्रवार आक्रामक-सामान्य कुत्तों का अलग-अलग वर्गीकरण का सर्वे करने, आक्रामक कुत्तों को चिन्ह्ति करते हुए उनको स्थानीय स्तर पर कुत्ता केन्द्र में रखने तथा कुत्ता केन्द्र स्थापना की प्रक्रियाओं को संबंधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रारूप के अनुरूप क्षेत्रवार कुत्तों का अलग-अलग विवरण क...

Continue Reading
Slider

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ने (COSAMB) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार श्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट द्वारा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स (COSAMB) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री गणेश जोशी ने प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनका संकल्प है कि वे इस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी पैदावार का सही दाम मिले, सीधे किसानों से उपज ले कर खरीदना ये हमारी जिम्मेदारी होगी। उनका संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में वे कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में कैश क्रॉप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने ...

Continue Reading