श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विषयों को लेकर हुई समीक्षा बैठक मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग स्टॉफ की वर्षवार भर्ती पर भी हुई चर्चा देहरादून, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लम्बे समय से तैनात संविदा कार्मिकों को न्यूनतम वेतनमान दिया जायेगा। इसके लिये विभगाय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में भी नर्सिंग स्टॉफ की वर्षवार तैनाती को लेकर चर्चा की गई। कोविड काल के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त चिकित्सा सामग्री एवं उपकरणों को जिला स्तर पर सूचीबद्ध किया जायेगा ताकि उनका सही उपयोग किया जा सके। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने लम्बे समय से कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे संविदा कार्मिकों को न्यूनतम वेतनमान दिय...
Continue ReadingCategory: Slider
उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक देहरादून, 19 दिसंबर। प्रदेश की कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उद्यान विभाग के अंतर्गत जायका परियोजना का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जा रहा है। जिसके संबंध में मंत्री जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा 25 दिसंबर से शुरू होने जा रही रूफ गार्डनिंग योजना की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए देते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से समय के सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। इस अवसर पर सचिव वी. बी.आरसी पुरुषोत्तम,कृषि निदेशक गौरी शंकर, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा सहित विभागीय अधिकारी उ...
Continue Readingजिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद पौड़ी का वालीबॉल चयन ट्रायल 21 दिसम्बर, 2022 को 11 बजे पुलिस लाईन पौड़ी में किया जाना है। कहा कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग जनपद चमोली द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बालक ओपन वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नौरख पीपलकोटी में किया जा रहा है।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण पर रोक के लिये प्रभावी व्यवस्था की जानी समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरे देश में अच्छा संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज से प्रदेश के विकास के लिये अपना आशीर्वाद देने की भी अपेक्षा की।
Continue Readingप्रदेश सरकार के मोर्चा खोलेगी युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा पौड़ी में विजय जुलूस निकाला, और जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने प्रदेश ने सरकार को अराजक बताते हुए व्यवस्था सुधार के लिए आंदोलन करने की बात कही। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पौड़ी मोहित सिंह व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस उत्तराखंड आशीष नेगी व विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आयुष भण्डारी व संजना गुजराल विधानसभा उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्षं मोहित सिंह व महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि प्रदेश के युवा यहां हो रहे विभिन्न भर्ती घोटाले व बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। उनकी लड़ाई लड़ने का कार्य युवा कांग्रेस पौड़ी करेगी साथ ही जनहित के मुद्दों के खिलाफ भी पूरजोर लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी महिला अध्यक्ष नीलम रावत,जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट...
Continue Reading
