श्री बदरीनाथ धाम के समीप देश के पहले गांव माणा में आज से रिलायंस 4- जी सेवा शुरू। • प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के निकट माणा गांव में वर्चुअली रिलायंस 4 -जी सेवा का शुभारंभ किया। • मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में रिलायंस जियो को बधाई दी। कहा उत्तराखंड चार धाम, श्री हेमकुंट साहिब सहित सुरक्षा की दृष्टि एवं तीर्थयात्रियों - स्थानीय जनमानस को 4 -जी सेवा का लाभ मिलेगा। • वर्चुअल उदघाटन समारोह में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रिलायंस जियो का आभार जताया। • रिलायंस जियो जियो टीम और माणा के प्रधान जियो 4- जी टावर के उदघाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में मौजूद रहे। श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून 10 दिसंबर। आज श्री बदरीनाथ धाम के निकट उद्घाटन स्थल माणा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4 जी टावर के उद्घघाटन के साथ 4 -जी ...
Continue ReadingCategory: Slider
उत्तराखंड, पद व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयों के आरोप में शासन ने सिंचाई विभाग के एक अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) का नाम सुरेश पाल है। विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पद का दुरुपयोग करने, नियमों का पालन न करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने और वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है।
Continue Readingरामनगर से एक दुखद खबर आई है। यहां कानिया चौराहे पर स्कूल बस में बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। जिसमें एक सेना के जवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। आज सुबह वह बाइक से जा रहा था तभी जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पैरामिलिट्री में लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर आया था।
Continue Readingरोजगारपरक शिक्षा, नवाचार और रैंकिंग पर रहेगा फोकस प्रदेश में 25 राजकीय महाविद्यालय बनाये जायेंगे मॉडल कॉलेज उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश व परीक्षा तिथियों में होगी एकरूपता शैक्षिक कैलेंडर, परीक्षा तिथि व गैप एनालिसिस को गठित होंगी समितियां उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न देहरादून, 8 दिसम्बर 2022 उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय चिंतन शिविर का आज समापन हो गया है। चिंतन शिविर के दूसरे विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से नैक मूल्यांकन कराना होगा, इसके अलावा रोजगारपर शिक्षा, नवाचार और रैंकिंग को लेकर भी शिक्षण संस्थानों में काम करना होगा। ...
Continue Readingपौड़ी में हुई एक खास पहल, जानिए क्या है यहां मंडल में मुख्यायल में आज एक ऐसी पहल हुई जिसे जनहित में अन्य से कई गुना अधिक कारगर माना जायेगा। बता दें कि यहां जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने के क्रम में नगर पालिका पौड़ी के तत्वाधान में जन-जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत आज संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह के निकट प्लास्टिक/ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के तहत प्लास्टिक उपयोग न करने के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने हेतु नगर पालिका पौड़ी द्वारा गढ़श्रेष्ठ सांस्कृतिक कला संस्था के सदस्यों द्वारा नुक्कड़़ नाटक से लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के संदर्भ में जागरूक किया गया। इस दौरान पॉलिथीन उन्मूलन तथा उपयोग करने पर जुर्माना लगाये जाने के संबंध में व्यापक ज...
Continue Reading
