Slider

सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में मैप क्विज 2022 का किया गया आयोजन

हिम वैली सोशल फाउंडेशन की ओर से सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में मैप क्विज 2022 का किया गया आयोजन आज दिनांक 10 दिसंबर 2022 को हिम वैली सोशल फाउंडेशन देहरादून द्वारा सर्वे ऑफ इंडिया में मैप क्विज 2022 का आयोजन किया गया। मैप क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों में मैप/भू-तथ्यों और उनके महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच पार्श्व सोच को बढ़ाना, टीम वर्क करना और उनके सामान्य ज्ञान में सुधार करना है। इस घटना को सर्वे ऑफ इंडिया और इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग द्वारा बढ़ावा दिया गया था। प्रारंभिक दौर उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया गया था और 1 नवंबर 2022 को शुरू किया गया था। आज सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में फाइनलिस्ट के बीच स्टेट फाइनल खेला गया जिसमें प्रत्येक श्रेणी के 3 विजेताओं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर को भी सम्मानित किया गया। सांत्वना मूल्य 

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (न्भ्ब्) दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग सम्मेलन में डॉ0 रावत ने दी प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देहरादून, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत आज बनारस पहुँच गये हैं, जहां उन्होंने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (न्भ्ब्) दिवस पर आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अंतरराज्यीय सम्मलेन में प्रतिभाग किया। दो दिवसीय सम्मेलन में डॉ0 रावत ने प्रदेश में संचालित तमाम स्वास्थ्य योजनाओं जहाँ जानकारी दी वहीं उन्होंने भविष्य के रोडमैप से भी अवगत कराया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडविया ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड के कार्यों की जमकर सराहना की और डॉ रावत के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर बनारस में आयोजित सामु...

Continue Reading
Slider

जैव विविधता पार्क और हर्बल गार्डन रिसर्च कम ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण

जनपद पौड़ी गढ़वाल (लक्ष्मणझूला DM कैंप कार्यालय, ऋषिकेश)। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में तहसील यमकेश्वर के खरगोशा, भौंन और दमांदा तथा तहसील जाखनीखाल् के जोगियाना और बिजनी बड़ी में पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट तथा सगंध पौध केंद्र (कैप) सेलाकुई के प्रशासनिक नियंत्रण में प्रस्तावित जैव विविधता पार्क और हर्बल गार्डन रिसर्च कम ट्रेनिंग सेंटर परियोजना को साकार करने के संबंध में संबंधित पक्षकारों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर और संबंधित राजस्व विभाग के कार्मिकों को उक्त क्षेत्रों में जैव विविधता पार्क और हर्बल गार्डन रिसर्च कम ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के संबंध में संबंधित स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप भूमि का चिंहिकरण कर प्रस्ताव तैयार करते हुए अगले 15 दिवस की अवधि के भीतर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पत...

Continue Reading
Slider

पौड़ी में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में विजय दिवस के उपलक्ष पर खेल विभाग के तत्वाधान में ़क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आगामी 14 दिसम्बर, 2022 प्रातः 09ः00 बजे बालकों के ओपन वर्ग में कण्डोलिया पार्क से पेट्रोल पम्प तक एवं वापसी कण्डोलिया पार्क तक, अण्डर-16 वर्ग के बालक कण्डोलिया पार्क से सर्किट हाउस तक एवं वापसी कण्डोलिया पार्क तक, बालिका वर्ग ओपन तथा अण्डर-16 के लिए कण्डोलिया पार्क से सर्किट हाउस से वापसी कण्डोलिया पार्क तक दौड़ आयोजित की जायेगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि क्रॉस कन्ट्री में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि दिनांक 14 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 08ः00 बजे तक जिला खेल कार्यालय, पौड़ी में दे सकते है। उन्होंने बताया कि कॉस कन्ट्री दौड़ में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल ...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को देय अनुग्रह राशि 04 लाख रूपये से बढ़ाकर 06 लाख रूपये दी जायेगी। गंभीर रूप से घायल होने पर अनुग्रह राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये दी जायेगी। मानव वन्यजीव संघर्ष में क्षतिपूर्ति के लिए 02 करोड़ रूपये का कॉरपस फण्ड बनाया जायेगा। शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की पुर्नस्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में जिम कार्बेट ट्रेल की स्थापना की जायेगी। जिम कार्बेट से जुड़े स्थानों को विश्व पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए पर्यटन विभाग के सहयोग से एक कार्ययोजना बनाई जायेगी। इसमें जिम कार्बेट से जुड़े विभिन्न स्थानों पर पट्ट...

Continue Reading