Slider

दून पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, एअर पोर्ट पर स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं | इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विधायक व जिलाधिकारी ने समस्त स्टालों का निरीक्षण

क्षेत्रिय विधायक महंत दिलीप रावत और जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में धुमाकोट तहसील परिसर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल के माध्यम से स्थानीय लोगों ने लाभ लिया। विधायक व जिलाधिकारी ने समस्त स्टालों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को योजनाओं की जानकारी तथा योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।   इस दौरान माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करना चाहिए तथा इस तरह के शिविर में केवल बड़ी और बहुत सारे विभागों से संबंधित समस्या ही आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में नियमानुसार ग्राम सभा की बैठक होती रहनी चाहिए और ग्राम सभा में नियम के अनुसार कार्रवाई का विवरण भी पढ़ना चाहिए। माननीय विधायक ने ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के साथ ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के साथ ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था तथा विस्तारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु टिकट बुकिंग एवं टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिये भी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने पर ध्यान देने को कहा है। मंगलवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के निदेशक मण्डल की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बेहतर हवाई सुविधाओं के आधार पर हमें लोगों को उत्तराखण्ड आने के लिये प्रेरित करना होगा। ऐसा माहौल बनाना होगा ताकि उत्तराखण्ड आना लोगों की आदत बने। फ्रेंडल...

Continue Reading
Slider

208.12 करोड़ की लागत के बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य को सहमति

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में 208.12 करोड़ की लागत के बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य को सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने योजना पूर्ण होने की प्रस्तावित समय 4 साल को घटा कर 2 साल में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य 2 अथवा 3 शिफ्ट में युद्ध स्तर पर किया जाए। जो कार्य समानांतर शुरू किए जा सकते हैं, किए जाएं, एवं टेंडर भी तुरंत जारी किए जाएं। मुख्य सचिव ने इस कार्य में पर्यटन को जोड़े जाने की बात कही। बैठक के दौरान 1020.09 लाख की लागत के नैनीताल में डीएसबी कॉलेज बालिका छात्रावास और ठंडी सड़क के भूस्खलन की रोकथाम कार्य को भी सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने आ...

Continue Reading
Slider

पॉलिथीन का प्रयोग किए जाने पर चालान

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद को प्लॉस्टिक मुक्त बनाने तथा व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने पाबौ बाजार में पॉलिथीन उन्मूलन करने के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाबौ बाजार में गैर बुने पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने हेतु समस्त दुकानदारों को सूचित किया गया साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि गैर बुने पॉलिथीन का प्रयोग किए जाने पर चालान किया जाएगा। उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी दी पाबौ बाजार में गैर बुने पॉलिथीन उन्मूलन हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा जिसमें क्षेत्र में बैनर पोस्टर के माध्यम से पॉलिथीन उपयोग न करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी। निरीक्षण के दौरान पाबौ बाजार मंे पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर चेतावनी दी गयी कि भविष्य में कड़ी कार्...

Continue Reading