‘’लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई’‘ जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्लू में रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याओं की सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों द्वारा रात्रि चौपाल में सड़क सुधारीकरण, पेयजल और सिंचाई के लिए टंकी और टैंक निर्माण का कार्य करवाने, पड़ोसी ग्राम पंचायत कपरौली के साथ वन विभाग से संबंधित स्थानीय लोगों को प्राप्त होने वाले परंपरागत हक-हकूक से संबंधित विवाद सुलझाने की मांग, गांव के प्राथमिक स्कूल में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने और विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण करवाने, स्थानीय ग्रामीण द्वारा पेंशन सत्यापन की मांग और मोबाइल टावर कनेक्टिविटी में सुधार करने से सम्बंधित समस्याएं जिलाधिकारी से साझा की गई। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण और प...
Continue ReadingCategory: Slider
जमीनी जुड़ाव ही होती है एक जननेता की असली ताकत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव। यही उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत के अपने गांव का स्कूल है। गत दिवस क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिक्षा मंत्री पहले इसी स्कूल में गए। और फिर शुरू हुई गांव की मिठास, अपनापन, खेत खलियानों की रंगत, बड़े बजुर्गों की ओर से मिलने वाले शुभाषीशोे का अनमोल और कभी ना खत्म होने वाला सिलसिला। बुलंदियों के किस्से जब भी रचे गए, तमाम उचांइयों के बाद भी उस मिट्टी का जिक्र जरूर होता है जहां वह सोच जन्म लेती है। डा रावत जैसे ही स्कूल में पहुंचे तो गेट के सामने स्कूली यूनीफार्म में खड़े कई छात्र छात्राओं ने बोडा प्रणाम, दाजी प्रणाम के संबोधन से उनका स्वागत किया। वह क्षण बहुत गदगद करने वाले थे। और मंत्री ने भी उन्हें उसी आत्मीय भाव से दुलारा कि अच्छी तालीम के लिए स्कूल पहुंच रही नौगांव न्याणगढ़ की नई पीढ़ी पूरे उत्साह के स...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया एवं होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा की स्मारिका का विमोचन किया। होमगार्ड जवानों के मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के लिए बनाये गये एप ‘पहल’ का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेवा पृथक होमगार्ड श्रीमती कुन्ती देवी को होमगार्ड कल्याण कोष से एक लाख रूपये का चेक एवं ड्यूटी के दौरान मृत होमगार्ड जवान श्री तिलक राज मौर्य की पत्नी श्रीमती प्रीति को होमगार्ड कल्याण कोष से 02 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। केन्द्र सरकार द्वारा कुमाऊँ कमाण्डेन्ट, होमगार्डस श्री ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया। मुख्य...
Continue Readingतय समय सीमा से पहले ही होगा सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण -गणेश जोशी देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्य धाम के निर्माण कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों का मौका मुआयना कर सैन्य धाम के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा निर्माण कार्यों में इस्तामेल हो रही सामग्री में गुणवत्तता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा यह मेरा भी ड्रीम प्रोजेक्ट है, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी लग...
Continue Readingप्रदेशभर में आयोजित होंगे ‘मिलेट्स मेले’: डॉ0 धन सिंह रावत मोटे अनाजों को बढ़ावा देन है मेलों का उद्देश्य कहा, सुपर और स्मार्ट फूड है मिलेट्स, रोज करें सेवन ऋषिकेश से होगी ईट राइट मिलेट मेले की शुरुआत देहरादून, पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज सिर्फ गरीबों की थाली तक सीमित रह गया है। मोटे अनाजों के पौष्टिक गुणों को देखते हुये इसे आम लोगों की डाइट में शामिल करने के उद्देश्य से राज्य सरकार प्रदेशभर में मिलेट्स थीम पर ईट राइट मेलों का आयोजन करने जा रही है, जिसकी शुरूआत ऋषिकेश से की जायेगी। मिलेट्स मेलों के माध्यम से आम जनमानस को मोटे अनाजों और उनके पौष्टिक गुणों के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग इस सुपर फूड को अपने भोजन की थाली में शामिल कर सके। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेशभर में मिलेट्स मेलों का आयोजन किया जायेगा। जि...
Continue Reading
