पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 10 वर्ष की पूर्व अवधि के बने आधार कार्ड को अपडेट करने, 5 वर्ष से छोटी उम्र के वंछित बच्चों का आधार पंजिकरण और बायोमेट्रिक अपडेट करवाने तथा सभी आयु वर्ग के ऐसे लोग जिनका किसी भी कारण से यदि अब तक आधार नहीं बना है तो उनका आधार बनाने के साथ-साथ जन्म-मृत्यु के विवरण के अनुसार आधार को अप-टू-डेट करवाने के संबंध में यू0आई0डी0ए0आई0, बैंकर्स, पोस्ट ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा, सीएससी सेन्टर्स, पुलिस, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग आदि संबंधित विभागों और ऐजेंसियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि जिन लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं तथा 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं वे स्वयं यू0आई0डी0ए0आई0 की वेबसाइट से या नजदीकी सीएससी से...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में जनजागरुकता हेतु रैली, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही शतचण्डी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी मंे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एड्स रोग के बारे में वक्ताओं द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में सना ने प्रथम व चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका धस्माना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने बताया गया कि दुनिया में वर्ष 1988 से दिसम्बर की पहली तारीख को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक स्तर पर इसकी शुरुआत की ताकि एड्स के बारे में हर उम्र के लोग जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एड्स दिवस इक्विलाइज थीम को लेकर मनाया जा रहा है जिसमें हमें एक साथ मिलकर उन असमानताओं को दूर करना है जो कि एडस को समाप्त करने की प्रगति को रुकावट पैदा कर रही ...
Continue Readingपौड़ी राजकीय शिक्षक संघ पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। गढ़वाल सांसद ने कहा कि गुरू शब्द अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को एक गुरू ही अच्छे संस्कार देता है। कहा कि जो अधिकारी बड़े-बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन सब ने भी सरकारी स्कूलों से ही अपनी शिक्षा प्राप्त की है। कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में हर तरह की सुविधा दी जा रही है। जिससे बच्चों को पठन-पाठन करने में आसानी मिलती है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी अध्यापकों को कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन को ले...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दीन दयाल उपाध्याय आवास (होम स्टे) योजना तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। चयन समिति द्वारा दोनों योजनाओं के अंतर्गत राजकीय सहायता-अनुदान-ब्याज सब्सिडी के माध्यम से होम स्टे के अंतर्गत पर्यटन और स्वरोजगारपरक आवास निर्माण तथा वीर चंद्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार के अंतर्गत वाहन और गैर वाहन मद में लाभार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया तथा उनके आवेदन की औपचारिकताएं चैक करते हुए सही पाये गये आवेदनों का अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा लाभार्थियों के कार्य करने के पूर्व अनुभव लिये गये प्र्रशिक्षण, स्वरोजगारपरक कार्य का क्षेत्र विशेष में सफल संचालन तथा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने से संबंधित बातों को ध्यान में रखकर लाभार्थियों का चयन किया। इस दौरान जिला...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न कानून’’ से जुड़े प्रावधानों के क्रियान्वयन के संबंध में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी कहा कि ऐसे सभी विभागों जहां पर महिला कार्मिकों की संख्या 10 या इससे अधिक है वहां पर पृथक महिला शौचालय और पृथक महिला अस्थायी स्टे रूम हो। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालय में तैनात महिला कार्मिकों का विवरण प्रस्तुत करने, सभी महिलाओं को अनिवार्य रूप से महिला गौरा शक्ति एप्प 7 दिन के अवधि के भीतर डाउनलोड करवाते हुए कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने ए0एन0एम0, एन0एम0, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, नर्सेज, महिला पटवारी, महिला ग्राम विकास अधिकारी व महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, महिला प्रधानों इत्यादि से अनिवार्य रूप से गौरा शक्ति एप्प डा...
Continue Reading
