पौड़ी राजकीय शिक्षक संघ पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। गढ़वाल सांसद ने कहा कि गुरू शब्द अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को एक गुरू ही अच्छे संस्कार देता है। कहा कि जो अधिकारी बड़े-बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन सब ने भी सरकारी स्कूलों से ही अपनी शिक्षा प्राप्त की है। कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में हर तरह की सुविधा दी जा रही है। जिससे बच्चों को पठन-पाठन करने में आसानी मिलती है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी अध्यापकों को कहा कि विद्यालय में पठन-...
Continue ReadingCategory: Slider
उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए फ्लिपकार्ट फाउंडेशन ने दिया सहयोग। - इस परियोजना में चमोली जिले के बंजर इलाकों को हरा-भरा बनाने तथा हिमालय में भूस्खरलन प्रभावित जिलों को स्थिर बनाने के लिए चलायी गई, इससे 60 से अधिक गांवों में 27,000 से ज्याएदा लोग हुए लाभान्वित। - आने वाले वर्षों में, 3 से 4 लाख वृक्षों को रोपने की योजना, सीड बॉल विस्फोटन से प्रदेश के करीब 500 एकड़ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने की तैयारी, इससे हिमालय के पहाड़ों पर हरियाली लौटाने में मिलेगी मदद। - प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से प्रभावित लोगों के जीवन में सकारात्म क प्रभाव डालने के लिए गिवफाउंडेशन और संकल्पलतरु फाउंडेशन के साथ की भागीदारी, सीड बॉल्सर के जरिए वृक्षारोपण अभियान चलाया । देहरादून: फ्लिपकार्ट फाउंडेशन ने भारत में समावेशी, समान, सशक्त और सस्टेेनेबल समाज के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दो गैर-सरकारी संगठनो...
Continue Readingफिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार। देहरादूनः फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर के महिला सदस्यों ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर की अध्यक्ष डॉ नेहा शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा। इस विधेयक के पास होने से प्रदेश की मातृ शक्ति का विश्वास पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में बढ़ेगा। उनके इस कदम के लिए प्रदेश की सभी महिलाएं उनका हार्दिक अभीनन्दन करती हैं। प्रदेश सरकार सशक्त महिला से आगे बढ़े समाज की भावना को आत्मसात करते हुए महिला हितों के लिए हमेशा संवेदनशील एवं क्रियाशील रही है। अब इस विधयेक के पास होने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा जो उनको आर्थिक व सामाजि...
Continue Readingसहकारिता और पशुपालन मंत्रियों ने किया संयुक्त रूप से पोल्ट्री वैली योजना का शुभारंभ 100 करोड़ से अधिक की पोल्ट्री योजना राज्य में पहली बार चलाई जा रही है कोऑपरेटिव मिनिस्टर डॉ धन सिंह रावत और पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रुप से यूकेसीडीपी निदेशालय राजपुर रोड़ देहरादून में पोल्ट्री वैली योजना की लॉन्चिंग की। मंत्री डॉ रावत ने इस अवसर पर कहा कि उनके विभाग की परियोजना ने पिछले 3 सालों से उत्तराखंड राज्य के किसानों की आमदनी दोगुनी की है। इसके लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के तहत साढ़े छह लाख लोगों को 0% ब्याज में ऋण दिया गया है। अब पोल्ट्री किसानों की आमदनी दोगुनी करने करने के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड में मुर्गी और मुर्गियां नजीबाबाद और बिजनौर से आती है अब परियोजना ने स्थानीय स्तर पर यह प्रयास कर दिया है कि पोल्ट्री किसानो...
Continue Readingपौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ का पंचम द्विवार्षिक जिला सम्मेलन नई कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष पद पर बलराज गुसाईं व जिला मंत्री पद पर विजेंद्र सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए। मंडल मुख्यालय राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुए में दो दिवसीय जिला सम्मेलन में कार्यक्रम नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिस में अध्यक्ष पद पर बलराज गुसाईं 846 मत हासिल कर विजेता बने। वहीं वरदान को 737 अशोक असवाल 113 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मनोज काला निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर मनोज काला 631 मत मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्ण नेगी को 536 मत मिले। जिला मंत्री पद निर्वाचित विजेंद्र बिष्ट को 1178 मत मिले। जबकि धर्मेन्द्र सिंह को 451 मत से संतुष्ट होना पड़ा। संयुक्त मंत्री(पु) पर आशीष खर्कवाल विजय हुए। जबकि संयुक्त मंत्री(म) रेणु गौड़ पर निर्वाचित हुई। संघठन मंत्री(पु) राजेश भट्ट निर्वाचित हुए। आय व्यय...
Continue Reading
