Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

आम जनमानस तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

देहरादून सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनमानस तक पंहुचाने तथा विभागों एवं बैंकों द्वारा इस हेतु किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा के लिये जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने विकास भवन सभागार में रेखीय विभागों के साथ ही बैंक के प्रबन्धकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति बढाने तथा बैंक को विशेष अभियान चलाते हुए लाभार्थियों के बैंक खाते खुलवाने तथा बैंको को नवम्बर तक लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंको को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए जो बैंक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाने की चेतावनी दी। साथ ही कतिपय बैंको द्वारा बै...

Continue Reading
Slider

विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को कोर्ट ने ठहराया जायज

विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को कोर्ट ने ठहराया जायज नैनीतालः खबर उत्तराखंड हाईकोर्ट से है। यहां खंडपीठ ने विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है। बता दें कि पूर्व में अदालत की एकलपीठ ने विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें अवैध रूप से नियुक्ति पाए कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। विशेष अपीलों पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमुर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त करते हुए विधानसभा द्वारा पारित आदेश को सही ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि बर्खास्तगी के आदेश को स्टे नहीं किया जा सकता। विधानसभा सचिवालय की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि इन कर्मियों की नियुक्ति काम चलाऊ व्यवस्था के लिए की गई थी. शर्तों के मुताबिक, बिना किसी कारण व नोटिस के इनकी सेवाएं कभी भी समाप्त की जा सक...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल की गई पाताल-ती

गोवा। शुक्रवार को गोवा में उत्तराखंड फ़िल्म पैवेलियन में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल की गई उत्तराखंड में निर्मित शार्ट हिंदी फिल्म पाताल-ती की टीम से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री कुमार ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी का कहना है कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं का यह प्रयास राष्ट्रीय एव अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना पाया है। श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग एवं प्रोत्साहन देगी। पाताल ती कल 25 नवम्बर को फ़िल्म महोत्सव में दिखायी जाएगी। नई फ़िल्म नीति में अंतर्राष्ट्रीय समारोहों हेतु चयनित फ़िल्मों को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष प्रावधान क...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर: समस्या का समाधान निकाला जाए

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी में  सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्य, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  चिंतन शिविर के तीसरे दिन चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में खेती एवं बागवानी को बंदरो द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिससे अधिकांश लोग खेती एवं बागवानी में कम रूचि ले रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन भी हो रहा है। इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए संबंधित विभागों को भी वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने होंगे। वन विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा क...

Continue Reading
Slider

घर-घर जाकर खोजे जायेगें टी0बी0रोगी- डाॅ0 धन सिंह रावत

घर-घर जाकर खोजे जायेगें टी0बी0रोगी- डाॅ0 धन सिंह रावत प्रथम चरण में प्रदेश 6 जनपदों में शुरू हुआ अभियान नि-क्षय मित्र पंजीकरण में दूसरे स्थान बना हुआ है राज्य देहरादून दिनांक 21 नवम्बर 2022 प्रधानमंत्री टी0बी0उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में अब घर-घर जाकर टी0बी0 मरीज खोज कर उनका उपचार किया जायेगा। इसके लिए सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। प्रथम चरण में सूबे के 6 जनपदों में एक्टिव टी0बी0 केस फाइन्डिग कैम्पेन चलाई जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2024 तक टी0बी0 मुक्त प्रदेश बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत 21 नवम्बर 2022 से 20 दिसम्बर 2022 तक प्रदेश के 6 जनपदों में घर-घर जाकर टी0बी0 रोगियों की पहचान की जा...

Continue Reading