Slider

पेयजल पर वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता

पेयजल पर वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता -सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर में पेयजल सचिव नितेश कुमार झा ने नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेन्ट पर दिया प्रेजेंटेशन देहरादून। सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर में पेयजल सचिव नितेश कुमार झा ने नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेन्ट पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि अभी राज्य में देहरादून और हरिद्वार दो ऐसे जनपद हैं जहां पानी की सर्वाधिक आवश्यकता है। जिसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूचे राज्य में हमें पेयजल को लेकर वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इसके लिए आने वाले दिनों में ग्राम सभाओं का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके पीछे मंतव्य यही है कि इस दिवस पर ऐसे सक्षम लोग वहां पहुँचे जो स्थानीय नाले, खालों और तालाबों को गोद ले सकें। इसके अतिरिक्त वृहद पौधरोपण किया जाए ताकि जल संरक्षण की दिशा में आगे...

Continue Reading
Slider

मुख्य सेवक ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास

मुख्य सेवक ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव श्री एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया। अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया। एलबीएसएनए परिसर में मुख्यमंत्री ने की मॉर्निंग वॉक, गेट पर आईटीबीपी जवानों से मिले देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और यहां सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात क...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

गांवों में आजीविका का चरखा घुमाने के लिए सहकारिता जरूरीः नरेंद्र रावत

सहकारिता से संभल रही है ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकींः नरेंद्र - जनपद में सहकारी सप्ताह की सफलता से उत्साहित जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत बोले, विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी - ग्रामीण महिला समूहों ने भी प्रस्तुत किए हैं आजीविका सवंर्द्धन के कई अनुकरणीय उदाहरण पौड़ी/देहरादूनः किसी भी देश व प्रदेश के विकास में सहकारिता का योगदान बेहद अहम होता है। सामूहिक प्रयासों से हर वह कार्य संभव है जो असंभव सा लगता है। सहकारी बैंक इस प्रयोजन की धुरी हैं। जनपद में सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाते हुए कई लोग स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं वहीं बीते सप्ताह लोगों को सहकारी बैंक से जोड़ने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया जिसकी सफलता हम सबको गौरवान्वित करती है। यह बात विगत सप्ताह 14 नवंबर से 20 नंवबर तक चले अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह की सफलता पर जनपद पौड़ी के सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरे...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं -द्वितीय सत्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं पब्लिक फाइनेंस पालिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर हुआ मंथन देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में चल रहे सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के द्वितीय सत्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं पब्लिक फाइनेंस पालिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर प्रस्तुतिकरण हुआ। पर्यटन सचिव सचिन क़ुर्बे ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि राज्य में पर्यटन सालाना 12 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। हालांकि हमारे यहां अधिकांश पर्यटक धार्मिक पर्यटन हेतु आ रहा है जबकि हिमाचल विदेशी पर्यटकों एवं एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में हमसे आगे है। इसमें सुधार की जरूरत है। यात्रा मार्गों पर शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाई जा रही है। 52 नए शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में बर्ड वाचिंग के क...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

चिंतन शिविर की एक सप्ताह में प्रत्येक अधिकारी को देनी होगी रिपोर्ट: मुख्य सचिव

  सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के दूसरे दिन के पहले सत्र में कृषि-बागवानी, डेयरी विकास-फिशरीज, पर्यटन सेक्टर्स पर हुआ मंथन देहरादून। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के द्वितीय दिन आज कृषि-बागवानी, पर्यटन, वन आदि विषयों पर मंथन हुआ। इस दौरान मुख्य सचिव श्री एसएस संधू ने सत्र के शुरुआती उद्धबोधन में सभी अधिकारियों से कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस मंथन शिविर की प्रत्येक को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में होने वाला ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन की असली चिंतन शिविर है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जो भी नए एवं इन्नोवेटिव विचार सामने आ रहे हैं उन पर हमें व्यापक विचार करना होगा। इसके उपरांत सर्वप्रथम सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के अंतर्गत कृषि एवं बागवानी के अला...

Continue Reading