अल्मोड़ा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वारब- से खैराना के बीच एनएच की सड़क को जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए। इस संबंध में मा0 मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार से भी फोन पर वार्ता कर इस इस सड़क के सभी कार्य तथा गड्ढों का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण पर भी संबंधित अधिकारियों को कार्य करने हेतु ...
Continue ReadingCategory: Slider
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में मार्निग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। प्रातः काल भ्रमण के दौरान सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया। सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी मुलाक़ात कर उनका हाल-चाल जाना। सूबे के मुखिया को अपने ब...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की धर्मपत्नी, सिविल सर्विस एसोसिएशन की सदस्य श्रीमती अनुकृति चौहान ने सिविल सर्विस एसोसिएशन की और से जिला कलेक्ट्रेट पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कुल 13 व्यक्तियों को कंबल वितरित की। उन्होेंने कहा ठंड व शीतलहर के चलते जनपद में कुल 30 कंबल वितरित की जाऐगी, जिसके तहत आज जिला मुख्यालय में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को निर्धन/असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।
Continue Readingदुखदः चमोली में डूबने से चार बच्चों की मौत एक अत्यंत दुखद खबर चमोली के देवाल क्षेत्र से आई है। यहां कलसिरी गांव के पास बहने वाली कैल नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे शुक्रवार से लापता थे। जिनके शव शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने कैल नदी में तैरते हुए देखे गए। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर चारों बच्चों के शवों को नदी से निकाला गया। यह चारों बच्चे पहचान हो गई है। मृतकों में गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ओडर गांव प्रियांशु पुत्र रघुवीर विष्ट निवासी धरागांव, अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी इच्छोली और अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी सोड़िग सरकोट शामिल हैं। दुःखद घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Continue Readingहल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा। विकास योजनाओं के कार्य दिखाई दें धरातल पर। जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में हल्द्वानी शहर के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई 2200 करोड़ की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास योजनायें धरातल पर दिखाई दे यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सेवा ही हमारा लक्ष्य है। आम जनता से जुड़ी योजनाओं का समय से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने समेकित शहरी अवसंरचना विकास योजना के तहत एडीबी द्वारा वित्त पोषित नगर के विकास हेतु डीपीआर तैयार कर रही कार्यदायी संस्था (यूयूएसडीए) उत्...
Continue Reading
