मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन मे 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।
Continue ReadingCategory: Slider
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में उतराखंड की बेटी दिवंगत किरण नेगी के माता-पिता से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने किरण के माता-पिता को न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किरण के साथ हुए अमानुषिक अत्याचार के प्रति उच्चतम न्यायालय के निर्णय से देश भर में क्षोभ और आश्चर्य है।
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज देर शाम तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत औचक निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अवैध खनन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नियम के विपरीत खनन ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के साथ ही यदि कहीं अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में नदियों से अवैध खनन न हो इसके लिए निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान लांघा, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल आदि जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही वाहनों में जा रहे सामग्री का धर्म कांटे का भी औचक निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के ...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद में 4 जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और बीएसएनएल के अधिकारियों को जनपद में 4 जी कनेक्टिवीटी से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता आधारित प्रारंभ करने और निर्धारित समायावधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर चयनित की गयी साइट जहां पर राजस्व विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जा चुकी है उन साइट पर तत्काल कनेक्टिवीटी का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस संबंध में टेलिकॉम समिति को कार्यो की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएसएनएल को निर्देशित किया कि 4 जी कनेक्टिवीटी से संबंधित कार्यो के संपादन में टेंडर प्र...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने योग संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नवयोग ग्राम, टनकपुर में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) एवं योग संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पुरातन एवं प्राकृतिक मड थेरेपी को बढ़ावा देते हुए मड बाथ (गीली मिट्टी से स्नान) भी किया, साथ ही उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा पद्धति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अध्यापको एवं छात्र - छात्रों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भूमि है, प्राकृतिक संसाधनों को अपनाकर प्राकृतिक चिकित्सक मानव जीवन को रोगमुक्त करती है। उन्होंने कहा ऋषियों और संतो की तपस्थली उत्तराखण्ड सदैव से ही विश्व कल्या...
Continue Reading
