Sliderराजनीति

पौड़ी में वकीलों का कार्य बहिष्कार

पौड़ी में वकीलों का कार्य बहिष्कार, न्यायिक कार्य प्रभावित पौड़ी। जिला अधिवक्ता संघ ने बार काउंसिल उत्तराखंड के आवाहन पर आज न्यायिक कार्यों से विरत रहे। यहां वकीलों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। ज्ञात हो कि बार काउंसिल उत्तराखंड ने कथित रूप से अधिकांश न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ गरिमामय व्यवहार न होने के विरोध में आज न्यायिक कार्यों का बहिष्कार का आवाहन किया था। उसी के अनुपालन में जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया व अधिवक्ता संघ कार्यालय में धरना दिया। इस अवसर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मेहरवान सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष आशीष जदली, सचिव आमोद नैथानी, पी एस नेगी, गजेन्द्र सिंह, दिगपाल सिंह नेगी, लक्ष्मी रावत, के पी मैठाणी, मुकेश जुयाल सहित कई अधिवक्ता गण शामिल रहे। वहीं,हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रदेश कैबिनेट के फैसले पर अपनी प्रत...

Continue Reading
Slider

सीएम ने रूकवाया काफिला

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर संवार दो युवकों को स्कूटी से गिरते देखा। मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाकर दोनों युवकों हालचाल जाना, युवकों को मामूली चोट आई थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवकों को शीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

सभी जनपदों में तैनात होंगे जिला स्काउट मास्टर, देंगे प्रशिक्षण

शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड्स अनिवार्यः डॉ0 धन सिंह रावत संस्कृत विद्यालयों, मदरसों व निजी स्कूलों में भी किया जायेगा लागू सभी जनपदों में तैनात होंगे जिला स्काउट मास्टर, देंगे प्रशिक्षण देहरादून, 16 नवम्बर 2022 प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में भारत स्काउट एंड गाइड्स की इकाईयां अनिवार्य रूप से स्थापित की जायेगी, ताकि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन तथा व्यावहारिक नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान प्राप्त हो सके। इस व्यवस्था को राजकीय शिक्षण संस्थानों के साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जायेगा। इसी प्रकार उच्च शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की इकाईयां स्थापित की जायेगी। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेडा में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की बतौर ...

Continue Reading
Slider

व्यापक अभियान चलाकर तथा नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था बनाकर निस्तारण करने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम तथा व्यापक सैनिटेशन बनाये रखने के संबंध में संबंधित नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायत, वन विभाग, उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, पंचायतों, ग्राम्य विकास विभाग आदि विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा शहर, कस्बों, गांव-देहात और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां पर भी और जिस स्तर पर भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा हो उस पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण स्थापित करते हुए उसका उन्मूलन करें। उन्होंने नदी-नालों की भी व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर जहां पर भी प्लास्टिक अथवा किसी भी प्रकार का कूड़ा पाया ...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने  निरीक्षण किया

देहरादून  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने  ब्रह्मवाला सहस्त्रधारा रोड एवं सेंधवाली धोरण का निरीक्षण किया। ब्रह्मवाला में दो पक्षों बीच भूमि सम्बन्धी विवाद एवं भूमि कब्जाने की शिकायतों पर पूर्व में नगर निगम एवं राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन करते हुए अवैध पुस्ता तोड़ा गया था। मौके निरीक्षण के दौरान पाया गया उक्त क्षेत्र में लोगों द्वारा नाला घेर कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को सीमांकन करते हुए अवैध निर्माण तोड़े जाने तथा नदी नालों पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही नदी नालों को घेर कर जमीनों पर कब्जा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेंधवाली धोरण में बिना अनुमति प्लाटिंग किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को भूमि का सीमांकन करने तथा अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई किए जाने को निर्देशित किया। जिल...

Continue Reading